{"_id":"6225134914f49645dd512f4e","slug":"35-thousand-rupees-looted-from-the-supervisor-of-petrol-pump-panipat-news-knl1010675127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर से लूटे 35 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर से लूटे 35 हजार रुपये
विज्ञापन
पानीपत। पीड़ित बलवान।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव छाजपुर के पास ड्यूटी पर जा रहे पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट कर 35 हजार रुपये लूट लिए। उपरोक्त वारदात शनिवार रात साढ़े नौ बजे की है। बदमाशों ने सुपरवाइजर की एक्टिवा के आगे अपनी बाइक रोकी और उसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव जालपाड़ निवासी बलवान ने बताया कि वह छाजपुर स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। उसे किसी साथी को कमेटी के 35 हजार रुपये देने थे, इसलिए वह रुपयों को साथ लेकर ड्यूटी पर जा रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह छाजपुर गांव से 50 मीटर आगे पहुंचा तो उसकी एक्टिवा के आगे तीन बदमाशों ने बाइक रोक दी। उसके साथ मारपीट की और उससे 35 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। तीनों बदमाशों आपस में बातचीत कर रहे थे कि मोहित बापौली जल्दी बाइक को चालूकर और यहां से निकल। जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
सुपरवाइजर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, बदमाशों की धरपकड़ के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
- इंस्पेक्टर महिपाल, चांदनीबाग थाना प्रभारी