फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   34 lakh cheated in the name of sending it to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 34 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
34 lakh cheated in the name of sending it to Canada
मतलौडा। गांव अहर निवासी एक युवक ने दो युवकों पर कनाडा भेजने के नाम पर से 34 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान यमुनानगर निवासी धीरज और लुधियाना निवासी कुलबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा जाने का इच्छुक था। आरोपी धीरज से उसकी मुलाकात करनाल में एक शादी समारोह में हुई। दोनों के बीच 34 लाख रुपये में 10 साल का वीजा लगवाना तय हुआ। पूरी पेमेंट वीजा लगने और टिकट बुक होने के बीच देना तय हुआ। उसने 1.80 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। 3 जनवरी को वीजा तैयार होने की बात कही। छह फरवरी को 20 लाख रुपये धीरज अपने साथी लुधियाना निवासी कुलबीर के साथ अहर गांव आकर ले गए। इसके बाद 8 मार्च को 10 लाख रुपये दे दिए। उन्होंने टोरंटो का वीजा लगाकर उन्हें मैसेज किया। आरोपियों ने बलकार को 11 मार्च को दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश जाने के लिए बुलाया। बलकार एयरपोर्ट पर पहुंच गया। उसने धीरज और कुलबीर को बार बार फोन किए लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और फ्लाइट निकल गई। घर आकर पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed