{"_id":"5cb620f8bdec221454121cf5","slug":"31555439864-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनौली-बापौली मंडी में बारिश में गीला हुआ गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनौली-बापौली मंडी में बारिश में गीला हुआ गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक हुई बूंदाबांदी से गीला हुआ एक लाख क्विंटल गेहूं
सनौली। मंगलवार सुबह अचानक आई बूंदाबांदी से अनाज मंडी में करीब एक लाख क्विंटल गेहूं गीला हो गया। मंडियों में पड़े दो लाख गेहूं के कट्टों का उठान न होने के कारण सभी पर बारिश की बौछारें गिरने से सभी कट्टे हल्के हल्के भीग गए। वहीं दूसरी ओर बारिश की वजह से फसल में भी नमी आ गई है जिस कारण गेहूं की कटाई बंद हो गई है। मंडी में पानी की निकासी की समस्या के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीर दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सनौली मंडी में एक भी शेड नहीं है और बापौली मंडी में मात्र एक ही शेड है।
अभी तक 6 गाड़ियां ही गेहूं की उठाई गई हैं। उठान न होने से मंडी में पड़े दो लाख गेहूं के कट्टे बूंदाबांदी से गिले हो रहे हैं। किसान सतेंद्र, सुनील, महाबीर का कहना है कि अचानक बूंदाबांदी हो जाने से मंडी में गेहूं बेचने आए थे मगर जगह की कमी व शेड की कमी होने पर बरसात में गेहूं के ढेर गिला हो गये हैं, अब दो दिनों तक गेहूं को सुखाना पड़ेगा फिर इसकी खरीद होगी। जिससे किसानों को भी परेशानी हो गई है। इस बारे में मंडी सचिव संजीव कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी में गेहूं भीग गया है अब सूखने के बाद ही खरीद शुरू की जाएगी और जो गेंहू खरीदा गया है उसका उठान करा गोदाम में रखवाया जाएगा । गेहूं का उठान जल्द ही शुरू किया जाएगा और पानी निकासी की समस्या हल की जाएगी । वहीं मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने कहा कि मंडी में पीने के पानी, बिजली न आने व पानी निकासी की समस्या नहीं रहेगी। आढ़तियों व किसानों की समस्याएं जल्द ही विभाग व प्रशासन से मिल कर हल की जाएगी।