फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हरियाणा शिकायत मंच की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी घोषित

हरियाणा शिकायत मंच की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी घोषित

Mon, 11 Mar 2019 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिकायत मंच की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी घोषित
हरियाणा शिकायत मंच की महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी घोषित
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा शिकायत मंच की महिला विंग के गठन के लिए सलारगंज गेट स्थित मंच के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रधान रोहित ग्रोवर व वरिष्ठ उपप्रधान कीमत लाल कपूर ने की। मंच के प्रधान रोहित ग्रोवर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला की लड़कियों को हर सुविधा उपलब्ध करवाना है। लड़कियों के मनोबल को मजबूत करने के लिए उनके कार्यालय में हर रविवार को सेल्फ डिफेंस की शिक्षा मुफ्त में दी जाएगी और साथ ही स्कूल व कॉलेज में मुफ्त में कैंप भी लगाए जाएंगे। महिला विंग की कार्यकर्ता सिमरन जीत कौर ने कहा कि जो लड़कियां देर रात जॉब से घर आती हैं उन्हें अपनी मोबाइल लोकेशन व इंटरनेट हमेशा चालू रखना चाहिए ताकि उनके घरवालों को उनकी लोकेशन का पता लगता रहे। कार्यकर्ता रजनी बेनीवाल ने कहा कि लड़कियों को आज के हिसाब से खुद को तैयार करना चाहिए और अभिभावकों को भी अपनी बेटियों से सारी बातें शेयर करनी चाहिए। स्नेहा सेठी ने कहा कि जब भी बाहर जाएं तो अपने साथ पेपर स्प्रे जरूर रखें और स्कूल व कॉलेज में सेल्फ डिफेंस की शिक्षा को लड़कियों के लिए आवश्यक कर देना चाहिए। इस अवसर पर राधिका खुराना, शिवांगी को खेल प्रकोष्ठ, प्रिया रावल, साक्षी, किरण, प्रियंका, भारती, नीरू व प्रीति को शिक्षा प्रकोष्ठ, राधिका खुराना, रितिका कक्कड़, किट्टू नंदा, कोमल, स्मृति व मेधा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed