{"_id":"5ac7c5444f1c1bb5618b605c","slug":"31523041604-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे जमा नहीं कराने पर बड़ौली गांव की सरपंच सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे जमा नहीं कराने पर बड़ौली गांव की सरपंच सस्पेंड
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे जमा नहीं कराने पर बड़ौली गांव की सरपंच सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, थर्मल। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पंचायती राज अधिनियम के तहत बड़ौली गांव के सरपंच प्रेम रंगा को वित्तीय अनियमितता के चलते सरपंच पद से निलंबित कर दिया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार को नियमित जांच अधिकारी नियुक्त किया है। डीडीपीओ रूपेन्द्र मलिक ने बताया कि सरपंच प्रेम रंगा ने पंचायत फंड के साढ़े बारह लाख रूपये कैश इन हैंड रखे हुए थे। जो कि उन्होंने वर्तमान में जमा करवा दिए है। लेकिन 21 प्रतिशत सालाना ब्याज सरकार द्वारा निर्धारित 191495 रूपये जमा नहीं करवाए हैं, जिसकी वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरपंच प्रेम रंगा पर पंचायत फंड में लाखों रुपए की हेराफेरी किए जाने का आरोप था। ग्राम पंचों ने सीएम विंडो में शिकायत की थी। जिसमें पंचों ने आरोप लगाया था कि गांव की पंचायती भूमि की नीलामी से हुई लाखों रुपए की राशि सरपंच ने कई महीनों तक पंचायत के खाते में नही जमा करवाई। सीएम विंडो पर हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर सरपंच के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।