{"_id":"5ac2799a4f1c1b95618b50fe","slug":"31522694554-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पंचायत प्रणाली में संशोधन को लेकर सरपंचों का आंदोलन जारी, पूर्व स्पीकर कादियान ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पंचायत प्रणाली में संशोधन को लेकर सरपंचों का आंदोलन जारी, पूर्व स्पीकर कादियान ने दिया समर्थन
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजा ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई ई-पंचायत प्रणाली में संशोधन करने और सरपंचों की अन्य मांगों को लेकर पानीपत के सभी ब्लाकों पानीपत, इसराना, मतलौडा, सनौली, बापौली, समालखा में सरपंचों का बीडीपीओ कार्यालयों पर सोमवार को भी धरना जारी रहा। वहीं इनेलो व कांग्रेस ने सरपंचों के आंदोलन को समर्थन दिया है।
पानीपत बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पानीपत ब्लॉक के सरपंचों द्वारा दिए जा रहे धरने में सोमवार को इनेलो नेता व हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर हरियाणा सतबीर कादियान, इनेलो जिला प्रधान सुरेश काला, ग्रामीण हलका प्रधान कुलदीप राठी, निशान मलिक, दयानंद उरलाना, राजपाल फौजी, राज सुताना, रामनिवास पटवारी, बिन्ना पहलवान और कांग्रेस पार्टी की और से महेंद्र सिंह कादियान पहुंचे और उन्होंने सरपंचों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने का पूर्ण रूप से समर्थन किया। वहीं इनेलो नेताओं ने सभी सरपंचों को आश्वासन दिया कि उनके हकों की लड़ाई में इनेलो पार्टी सरपंचों के साथ है। वहीं पूर्व स्पीकर सतबीर सित्नंह कादियान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में ई-पंचायत प्रणाली को लागू किया जा रहा है पर पहले इसे लागू करने के लिए जिन संसाधनों की जरूरत पड़ती है, उन्हें तो पूरा कर ले। पंचायत विभाग में पंचायत अफसर, ग्राम सचिव, जेई सहित अन्य स्टाफ की भारी कमी है। सरकार द्वारा 4 से 5 गांवों पर एक ग्राम सचिव नियुक्त किया जाता है। जिला में ज्यादातर सरपंच व ग्राम सचिव कंप्यूटर के एक्सपर्ट नहीं है। वहीं ई-पंचायत से गांवों में होने वाले विकास कार्य बाधित होंगे। दूसरी ओर, पानीपत जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान खुशदिल कादियान ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार, ग्राम सरपंचों का मान-सम्मान नहीं करती, ई-पंचायत प्रणाली में संशोधन नहीं करती और सरपंचों की अन्य सभी मांगों को नहीं मानती तब तक पानीपत के सभी ब्लाकों पर सरपंचों का आंदोलन जारी रहेगा। वहीं आंदोलन में बडी संख्या में विभिन्न गांवों के सरपंचों ने भाग लिया।
ई-पंचायत प्रणाली का विरोध : सरपंचों का आंदोलन जारी, पूर्व स्पीकर कादियान ने दिया समर्थन
-हरियाणा प्रदेश के सरपंचों की सभी मांगों को पूरा करें प्रदेश सरकार-कादियान
-धरना स्थल पर पहुंचकर इनेलो व कांग्रेस नेताओं ने दिया सरपंचों के आंदोलन का समर्थन
फोटो संख्या 15