{"_id":"59eb979d4f1c1bcd538b88d2","slug":"31508611997-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूछताछ केंद्र से थोड़े-थोड़े अंतराल में अनजान व्यक्ति से खाने का सामान न लेने की हो रही अनाउंसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूछताछ केंद्र से थोड़े-थोड़े अंतराल में अनजान व्यक्ति से खाने का सामान न लेने की हो रही अनाउंसमेंट
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैयादूज व छठ त्योहार पर जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
त्योहारों के चलते यात्रियों की संख्या में हुआ भारी इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में भैयादूज व छठ पूजा पर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। जीआरपी ने चार-चार की तीन टीमें बनाकर स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। वहीं स्टेशन परिसर में आने वाले सभी यात्रियों व उनके द्वारा लाए गए सामान की गहनता से जांच की गई।
जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। उनके आईडी प्रूफ लिए जा रहे है। स्टेशन के पांचों प्लेटफार्मों पर चेकिंग अभियान चलाया गया और स्टेशन पर मौजूद साधुओं व शराबियों को बाहर निकाला गया। चेकिंग के दौरान स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को संदिग्ध व्यक्तियों से सावधान रहने की लिए भी जागरूक किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि भैयादूज व छठ पूजा के त्योहार के चलते जिला मुख्यालय के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर एसआई आनंद सिंह, नरेश कुमार, ईश्वर सिंह, जसबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, हरिचंद, महेंद्र कुमार, उषा व पूनम रानी मौजूद रही।