{"_id":"59eb979a4f1c1b87698b6ba1","slug":"31508611994-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनों ने तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत जिले में शनिवार को भाई बहन के पवित्र स्नेह व प्रेम का प्रतीक पर्व भैया दूज बड़े उत्साह के साथ मनाया। बहनों ने जहां भाइयों के माथे पर तिलक करते हुए उनकी लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की। वहीं भाइयों ने संकट के हर समय अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेते हुए आश्वासन दिया और बहनों को उपहार भी दिया। इस दौरान बाजार व सड़कों में काफी रस रहा।
दिवाली के दो दिन बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दौज पर आने वाले पर्व को भैया दूज कहा जाता है। भैयादूज पर्व पर बहन का भाई के प्रति प्रेम झलकता है तो भाई भी बहन रक्षा के लिए वचनबद्ध होता है। जिसके चलते आज इस पर्व पर भाई बहन का एक अलग ही प्रेम व उत्साह देखने को मिलता है। रक्षाबंधन के अलावा यहीं एकमात्र पर्व है। जो भाई-बहन की प्रेम का प्रतिक है।
बाजार में सुबह से लगी रही भीड़
बाजारों में खरीदारी के लिए अधिक भीड़ रही। बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। बहनों ने खरीदारी करते हुए फल व मिठाई खरीदी। अपने भाइयों के लिए गोले की खरीदारी की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के लिए कपड़ों व उपहारों की खरीदारी की। जिसके चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ी हुई थी। वहीं जीटी रोड समेत शहर के अन्य सड़कों पर भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसें रही फुल
भैयादूज के त्योहार पर बहन भाइयों के एक दूसरे के पास जाने के कारण यात्रियों की संख्या प्रतिदिन की उपेक्षा काफी बढ़ गई। इससे रोडवेज बसे कम पड़ गई। यात्रियों को लोकल रूट ही नहीं दिल्ली चंडीगढ़ रूट के लिए भी बसों का इंतजार करना पड़ा। लेकिन वहीं दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि बसों को लंबे रूट से हटा कर छोटे रूट पर लगाई गई है। जिसके बाद यात्रियों को कोई परेशानी हुई। वहीं दूसरी ओर बस में सीट मिल जाए इसके लिए टिकट लेने के लिए संबंधित रूट के काउंटरों पर यात्रियों की लंबी लाइन देखने को मिली।
फोटो-9 से 13