{"_id":"61ad1c6d46fb29773b58ee8e","slug":"3033-students-took-the-exam-at-13-centers-panipat-news-knl91819453","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 केंद्रों पर 3033 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 केंद्रों पर 3033 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
पानीपत। जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में आयोजित 134ए की परिक्षा के दौरान जिन बच्चों के पास रोल नंबर ?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा नियम 134-ए के तहत प्रदेश के गरीब परिवारों के होनहार बच्चों के निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिलों के लिए परीक्षाएं ली गईं। परीक्षा के लिए 6771 सीटों पर मात्र 3310 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 3033 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 277 बच्चे अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अब परीक्षा परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
13 दिसंबर को राज्य स्तर पर पहला ड्रा निकाला जाएगा। उसी के जरिए विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूल अलॉट किए जाएंगे। पहले ड्रा में नाम आने वाले विद्यार्थी 15 से 24 दिसंबर तक दाखिला पा सकेंगे। बता दें कि आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क पढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने 134-ए नियम के तहत विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। पहले 14 व फिर 24 नवंबर तक आवेदन करने की समयावधि को बढ़ाया गया। पानीपत जिले से 3310 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 277 बच्चे परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
नए शैक्षणिक सत्र के लगभग आधा बीत जाने के बाद अब शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की नियम 134-ए के तहत प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की। जिले में परीक्षा को लेकर 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें पानीपत में आठ, मडलौडा में दो, समालखा, इसराना व बापौली खंड में एक-एक केंद्र बनाया गया था। पानीपत शहर के परीक्षा केंद्र कक्षा अनुसार अलग-अलग स्कूल में बनाए गए। नियम 134 ए के तहत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा पर नजर रखने के लिए भी टीम गठित कर दी गई।
विज्ञापन
आवेदन देरी से शुरू होने पर कम संख्या में हुए आवेदन
इस वर्ष 134-ए के आवेदन देरी से शुरू हुए जिस कारण बहुत कम संख्या में आवेदन हुए। वहीं, जानकारी के अभाव में काफी आवेदन निरस्त हो गए। आवेदन करते समय अधिकतर लोगों ने सोचा कि ये फॉर्म अगले वर्ष के लिए हैं, इसलिए उन्होंने आवेदन में बच्चे की अगली कक्षा के लिए आवेदन कर दिए। ऐसे में इन बच्चों का भी प्रवेश संभव नहीं हो पाएगा।
विद्यार्थियों को 55 प्रतिशत अंक लेना अनिवार्य
परीक्षा में बच्चों को 55 प्रतिशत अंक लेने अनिवार्य है। इससे कम अंक वाले बच्चों को 134-ए में जगह नहीं दी जाएगी। इससे ऊपर नंबर लेने वालों में जो बच्चा ज्यादा नंबर लेकर आएगा, उसको सबसे पहले उसके अनुसार भरे स्कूल में नाम अलॉट किया जाएगा।
खंड कुल विद्यार्थी अनुपस्थिति
मडलौडा 371 28
समालखा 242 19
इसराना 149 25
बापौली 63 09
पानीपत 2485 196
कुल 3310 277
नियम 134ए के तहत जिले में आयोजित परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 3310 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 3033 ने परीक्षा दी जबकि 277 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
- रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

पानीपत। जिनवाणी विद्या भारती स्कूल में 134ए की परिक्षा की परिक्षा देते हुए बच्चे।- फोटो : Panipat

पानीपत। जिनवाणी विद्या भारती स्कूल के बाहर मौजूद बच्चों के परिजन।- फोटो : Panipat