{"_id":"69b2de662412a1bd42004ca3","slug":"300-factories-shut-down-in-panipat-due-to-lpg-shortage-2026-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis: संकट में उद्योग, पानीपत में 300 फैक्टरियां बंद; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर क्या बोले मालिक?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis: संकट में उद्योग, पानीपत में 300 फैक्टरियां बंद; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर क्या बोले मालिक?
Thu, 12 Mar 2026 09:12 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:12 PM IST
सार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब देश के उद्योगों पर भी पड़ने लगा है। पानीपत की करीब 300 फैक्टरियां और डाइंग हाउस एलपीजी की आपूर्ति ना होने से बंद हो गई हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
एलपीजी की कमी का पानीपत के उद्योगों पर दिख रहा असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलपीजी की आपूर्ति बंद करने और पीएनजी की सीमा तय करने से उद्योगों पर संकट गहरा गया है। पानीपत की करीब 300 फैक्टरी और डाइंग हाउस बंद हो गए हैं। बाकी 200 में सप्ताहभर का स्टॉक बाकी है। उद्यमियों के सामने गैस को छोड़ कोयला चलाने का भी विकल्प नहीं बचा है। कोयला पर चलाते ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीलिंग की कार्रवाई कर देता है।
बीते दो दिन में पांच फैक्टरियां सील
पिछले दो दिन में पांच फैक्टरियों को सील करने के आदेश दिए जा चुके हैं। इनमें प्रदूषण नियंत्रण के मानक नहीं मिले हैं। पानीपत में 250 डाई हाउस समेत करीब 500 फैक्टरी सीएनजी और पीएनजी पर आधारित हैं। पश्चिम एशिया में तनाव के बाद फैक्टरियों में गैस की आपूर्ति बंद कर दी हैं। ऐसे में एलपीजी आधारित फैक्टरियां लगातार बंद हो रही हैं।

पीएनजी में 600 यूनिट तय
वहीं, पीएनजी में 600 यूनिट तय कर दी हैं। इससे अधिक यूनिट प्रयोग में लाने पर दोगुना चार्ज लगाया जाएगा। यानी फैक्टरी मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। इन सबके चलते फैक्टरी और डाइंग हाउस लगातार बंद हो रहे हैं।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार कर रहा कार्रवाई
पानीपत डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि एलपीजी नहीं मिल रही है। अब तक पानीपत में 300 फैक्टरी बंद हो चुकी हैं। बाकी 200 में भी कुछ दिनों की गैस बची है। फैक्टरी या डाई हाउस में कोयले का प्रयोग नहीं कर सकते। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार कार्रवाई कर रहा है।
विधायक प्रमोद विज से मिले उद्यमी
इस स्थिति में उद्यमियों के साथ नर्मी बरतने की आवश्यकता है। डाइंग हाउस पानीपत के उद्योग की रीढ़ है। अगर रीढ़ ही कमजोर हो जाएगी तो निर्यात बंद हो जाएगा। अमेरिका टैरिफ के बाद पानीपत का निर्यात पहले से ही प्रभावित है। पानीपत के उद्यमियों ने शहरी विधायक प्रमोद विज से मिलकर अपनी समस्याएं रखी हैं। उन्होंने सरकार से बात कर रास्ता निकालने का भरोसा दिया है। वे जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।