फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   30 tonne capacity hydraulic crane added to the administration's fleet

Panipat News: प्रशासन के बेड़े में 30 टन क्षमता की हाइड्रोलिक क्रेन हुई शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
30 tonne capacity hydraulic crane added to the administration's fleet
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को चाबी देते कंपनी के प्रतिनि​​धि। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : संवाद
पानीपत। जिला प्रशासन के बेड़े में 30 टन क्षमता की अत्याधुनिक हाइड्रोलिक क्रेन शामिल की है, इससे सड़क सुरक्षा व आपदा प्रबंधन के कार्य को मजबूती मिलेगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं के दौरान भारी और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुरंत हटाकर यातायात बहाल किया जा सकेगा, इसके साथ आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सकेगी। साथ क्रेन की मदद से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में भी प्रयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन

इंडो फार्म कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (सेल्स) शिवांशु बंसल व स्टेट हेड हरियाणा महावीर सिंह ने मंगलवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को क्रेन की चाबियां औपचारिक रूप से सौंपी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि 30 टन क्षमता की यह हाइड्रोलिक क्रेन विशेष रूप से भारी वाहनों को हटाने, सड़क दुर्घटनाओं के बाद तुरंत कार्रवाई करने और ट्रैफिक को शीघ्र बहाल करने में बेहद सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या को प्रशासन पूरी गंभीरता से ले रहा है, इसके माध्यम से दुर्घटनाओं के समय त्वरित कार्रवाई संभव होगी, इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण, एसडीओ मैकेनिक धर्मेंद्र व रमेश देशवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed