{"_id":"627435e6ade0cc43427c4763","slug":"3-55-crores-will-be-spent-every-month-on-cleaning-the-city-panipat-news-knl10720957","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब 3.55 करोड़ के मासिक खर्च से होगी शहर की संपूर्ण सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 3.55 करोड़ के मासिक खर्च से होगी शहर की संपूर्ण सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के सभी चार जोनों की सफाई पर हर महीने करीब 3.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए टेंडर में दिन एवं रात की सफाई के साथ सड़कों पर घास की कटाई भी शामिल रहेगी। नाला गैंग को भी इसी में शामिल किया गया है। नगर निगम ने चार जोनों के सफाई टेंडर की फाइनेंशियल बिड मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दी है।
चार जोन में सफाई केवल कागजों में ही है जबकि धरातल पर इसे केवल जीटी रोड के दायीं एवं बायीं ओर दो जोन में ही माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दायीं ओर एक और बायीं ओर दूसरी एजेंसी सफाई करेगी। निगम अधिकारियों ने दोनों एजेंसियों के सभी दस्तावेजों की जांच करने बाद मुख्यालय की मंजूरी के लिए भेजा दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार तक मुख्यालय से अनुमति मिल जाएगी।
इस वर्ष 24 मार्च को नगर निगम सदन की बैठक में निगम का वित्तीय बजट पेश किया गया। इसमें सफाई के लिए निगम की ओर से 68 करोड़ का बजट पेश किया गया। इस पर शहरी विधायक ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि 68 करोड़ के इस हिसाब से शहर की सफाई के लिए प्रतिमाह पौने छह करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि इससे कम पर सफाई होती आई है। पूर्व में वार्षिक बजट 54 करोड़ का था, जिसमें 14 करोड़ बढ़ाकर 68 करोड़ रुपये किया गया था। इसके बाद बजट को कम करने का निर्देश दिया गया। अब सफाई का बजट 42 से 43 करोड़ के बीच बनेगा।
विज्ञापन
कमेटी ने सभी एजेंसियों के दस्तावेजों की जांच कर चार जोनों के टेंडर की फाइल मुख्यालय भेज दी है। मुख्यालय की ओर से इसे मंजूरी मिलने के बाद आधिकारिक तौर पर कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत