फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   29 workers found absent if attendance was checked

हाजिरी चेक की तो 29 कर्मी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
29 workers found absent if attendance was checked
पानीपत। नगर निगम पानीपत की सफाई, प्रॉपर्टी आईडी, विकास कार्यों के सुर्खियां प्रदेश भर में चर्चा बंटोर रही हैं। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि पानीपत नगर निगम मुख्यालय और सरकार के राडार पर है। मंगलवार की सुबह अचानक से अधिकारियों के पास मुख्यालय से कॉल आया और नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की हाजिरी चेक कर भेजने का निर्देश दिया गया। इसमें 29 अधिकारी और कर्मचारी गैराहाजिर मिले।
विज्ञापन

आदेश सुबह नौ बजे आया और 9:05 बजे हाजिरी मांग ली गई। निगम अधिकारियों ने चेकिंग शुरू की तो 251 कच्चे और पक्के कर्मचारियों में से 29 अधिकारी एवं कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद सवा नौ बजे तक इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई। हाजिरी चेकिंग को लेकर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। माना जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की रिकार्ड हाजिरी का मिलान किया जाएगा। इसकी बारीकी से जांच होगी और इसमें लापरवाही बरतने वालों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट में निगम के 151 कच्चे और 100 पक्के कर्मचारी थे। इनमें से सुबह नौ बजे ड्यूटी के समय 29 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जब हाजिरी मुख्यालय भिजवाने के आदेश दिए गए तो सभी शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत प्रभाव से अपनी और अपने साथियों की हाजिरी तक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद आ सकते हैं निकाय मंत्री
कयास लगा जा रहे हैं कि नगर निगम के प्रकरणों की जांच करने के लिए अब कभी भी शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता नगर निगम का दौरा कर सकते हैं। महज इस सूचना से ही सभी अधिकारी अपने रिकार्ड तक समेटने लगे हैं।

गैर हाजिर रहने वालों पर होगी कार्रवाई
जो कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते या देरी से आते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय में लेट आने वाले और बिना बताए फील्ड में जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची मांगी गई है। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed