फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   28 lakhs cheated in the name of getting a job in america

अमेरिका में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कबूतरबाज ने ठगे 28 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
28 lakhs cheated in the name of getting a job in america
गांजबड़ गांव के एक किसान से उसकी बुआ की ही लड़की ने अमेरिका में नौकरी दिलाने व पीआर दिलाने के नाम पर 28 लाख रुपये ठग लिए। किसान एक साल बाद विदेश की जेल काटकर भारत लौटा, आरोपी से पैसे मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। किसान का आरोप है कि उसकी बुआ की लड़की, उसके पति, ससुर ने मिलकर विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, और सभी मिलकर नकदी ऐठ ली। थाना सदर पुलिस ने बुआ की लड़की समेत सात के खिलाफ धारा 406, 420, 370, 384, 506, 24 ईमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांजबड़ निवासी सुरेंद्र पुत्र राजपाल ने बताया कि सीमा उसकी बुआ की लड़की है और वह अपने परिवार समेत अमेरिका की स्थाई निवासी है। वहीं आरोपियों ने उसे अमेरिका में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और उसे 28 लाख रूपये अमेरिका में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठग लिए। सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने सुरेंद्र को विभिन्न देशों के रास्ते मैक्सिको भिजवा और यहां से सुरेंद्र अवैध तरीके से अमेरिका में प्रवेश कर गया। अमेरिका की पुलिस ने सुरेंद्र को अवैध तरीके से उनके देश में आने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उससे भारत से अमेरिका आने के दस्तावेज मांगे, लेकिन सुरेंद्र अपने दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जिसके कारण उसे एक साल जेल काटनी पड़ी। वापस लौटने पर पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने किसान को पकड़ा तो बुआ की लड़की बुलाया, पहचानने से किया इंकार
किसान सुरेंद्र ने बताया कि जब उसे अमेरिका पुलिस ने पकड़ लिया तो उसने अपनी बुआ की लड़की सीमा के बारे में अमेरिका की पुलिस को बताया। अमेरिकी पुलिस ने सीमा को जेल में बुलवाया, सीमा अपनी पुत्र के साथ जेल में पहुंची। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि सीमा ने उसे पहचानने से भी इंकार कर दिया। जब वह जेल में बंद था तो आरोपियों ने उनके परिजनों को जेल से रिहा करवाने की एवज में भी नगदी की ठगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढे 36 लाख रुपये में हुआ था सौदा तय, 28 लाख में ही खुल गई अरोपियों का पोल
किसान ने बताया कि आरोपियों ने साढे 36 लाख रुपये अमेरिका भेजने का सौदा तय किया था। जिसमें आरोपी ने कहा था कि साढे 21 लाख रुपये पहले व 15 लाख रुपये बाद में देने होंगे। किसान ने 100 रुपये के स्टाम्प पेपेर पर आरोपी को दो किस्तो में साढे 21 लाख रुपये दे दिए। वहीं जब उसे अमेरिका पुलिस ने पकड़ा तो वहां से छुडवाने के आरोपियों ने करीब सात लाख लिए। इसी में ही आरोपियों की पोल खुल गई।
वर्जन
सुरेंद्र की शिकायत पर उसकी बुआ की लड़की व उनके परिजनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- इंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed