{"_id":"61e08a640354c73d7052bcb8","slug":"236-found-infected-including-three-doctors-and-10-children-panipat-news-knl959572176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डॉक्टर और 10 बच्चों समेत 236 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डॉक्टर और 10 बच्चों समेत 236 मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन डॉक्टर और 10 बच्चों समेत 236 मिले संक्रमित
छह दिन में कोरोना के मिल चुके हैं 969
रिफाइनरी टाउनशिप में कोरोना के नए 25 केस मिले
जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या हुई 1059
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। पिछले छह दिन में कोरोना के 969 नए केस आ चुके हैं। नए संक्रमितों में से 70 फीसदी में लक्षण भी सामने नहीं आ रहे हैं। वीरवार को जिले में एक सरकारी डॉक्टर समेत तीन डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। वीरवार को 10 बच्चों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। अब तक 60 बच्चे इस लहर में कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वीरवार को भी रिफाइनरी टाउनशिप में कोरोना के 25 केस मिले हैं। अब तक रिफाइनरी टाउनशिप में कोरोना के 130 केस मिल चुके हैं। मॉडल टाउन में वीरवार को 17 केस मिले। सेक्टर 11, 12 , 18 व समालखा में 42 केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 1059 पहुंच चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार अब कोरोना रोगियों में लक्षण बदल चुके हैं। अब रोगियों में बदन दर्द व गले में दिक्कत मिल रही है। हालांकि राहत भरी बात यह है कि इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इनमें से सिर्फ दस रोगी ही निजी अस्पतालों में दाखिल हैं बाकी होम आइसोलेट हैं। वीरवार को जिले की पॉजिटिविटी दर 13.5 प्रतिशत दर्ज की गई है, ये दर चिंतनीय है। वीरवार को 53 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
अब तक 60 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके
तीसरी लहर में अब तक 60 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में 4672 बच्चे आ चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना के 32310 केस हो चुके हैं। इनमें से 30609 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 469945 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज हुए हैं।
पिछले 10 दिन का कोरोना रोगियों का ग्राफ:
- 3 जनवरी- 11 केस
- 4 जनवरी- 15 केस
- 5 जनवरी- 20 केस
- 6 जनवरी -65 केस
- 7 जनवरी- 65 केस
- 8 जनवरी- 103 केस
- 9 जनवरी- 116 केस
- 10 जनवरी- 122 केस
- 11 जनवरी- 223 केस
-12 जनवरी- 169 केस
- 13 जनवरी- 236 केस
तीसरी लहर ने अब तक 18 डॉक्टर हुए संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 18 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके है। बुधवार को रेरकलां पीएचसी के डॉ. अनीश व निजी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला। इससे पहले सिविल अस्पताल के पीएमओ, डिप्टी एमएस, वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी, आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत डॉक्टर, डेंटल सर्जन, उझा पीएचस के महिला डॉक्टर, नौल्था सीएचसी इंचार्ज व उनकी डॉक्टर पत्नी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
लोगों से अपील मास्क का प्रयोग करें, बार-बार धोएं हाथ : डॉ. सुनील
वीरवार को कोरोना के 236 नए मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेट किया जा रहा है। तीसरी लहर में लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिल रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें। बार-बार हाथ धोएं। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन