{"_id":"62cf33c1de061d1f3f594c8a","slug":"23-000-invoices-cut-off-three-shops-in-sector-25-3-000-recovered-panipat-news-knl114566582","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर 25 में तीन दुकानों के काटे 23 हजार के चालान, 3 हजार वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर 25 में तीन दुकानों के काटे 23 हजार के चालान, 3 हजार वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एक बार फिर नगर निगम टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान निगम टीम ने सेक्टर 25 स्थित तीन दुकानों से दस किलो से भी ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक की आइटम बरामद करते हुए उनका 23 हजार रुपये का चालान किया। दो दुकानदारों पर 1500-1500 रुपये का चालान किया तो एक अन्य स्थान से प्लास्टिक मिलने पर 20 हजार का चालान किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने दस किलो से ज्यादा सिंगल यूज प्लास्टिक की आइटम जब्त की।
हैरानी की बात ये है कि सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं कि जिसके पास काफी मात्रा में स्टॉक था उसने निगम टीम को सामान जब्त करने तक नहीं दिया। टीम के साथ बहस और हाथापाई तक की। पूरे प्रकरण की निगम अधिकारियों ने वीडियोग्राफी करवाई। अब निगम अमला दुकानदार के पास पुलिस बल समेत दस्तक देगा। निगम की इस कार्रवाई में एसआई रिंकू शर्मा समेत राकेश शामिल रहे।
बाक्स
20 साइट का निरीक्षण कर दुकानदारों को दी चेतावनी
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई इसका इस्तेमाल करता मिला तो उसके चालान किए जाएंगे। टीम ने मंगलवार को 20 से ज्यादा साइटों का निरीक्षण भी किया। कार्रवाई के बाद निगम टीम ने जब्त किए पूरे सामान को अपने स्टोर में रखवा लिया। अब इस सिंगल यूज प्लास्टिक का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए निगम जेबीएम कंपनी को पत्राचार कर ये सामान एजेंसी के सोनीपत स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट भिजवाएगा। अधिकारियों ने कहा कि उनका ये अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा। हालांकि इस कार्रवाई में निगम के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम का होना भी अनिवार्य है लेकिन सहयोग न मिलने से निगम इसे अपने ही स्तर पर चलाए हुए है।
विज्ञापन
वर्जन-
लगातार चलेगा अभियान- सीएसआई
जब तक शहर से पूरी तरह से सिंगल यूज प्लास्टिक और इससे बने आइटम बैन नहीं कर दिए जाते तब तक निगम का ये अभियान जारी रहेगा। इसके लिए निगम टीम रोजाना शहर का निरीक्षण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई कर रही है।
जितेंद्र नरवाल, सीएसआई, नगर निगम।