फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   229 health and frontline workers got booster doses

229 हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर ने लगवाई बूस्टर डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
229 health and frontline workers got booster doses
पानीपत। चमन गुलाटी को बूस्टर डोज लगाते हुई स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत। अब कोरोना रोधी टीकाकरण कार्यक्रम की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मंगलवार को 91 केंद्रों पर टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। मंगवार को महज 9774 लोगों का टीकाकरण किया गया। 15-17 आयु वर्ग के 1063 लोगों को टीके की पहली डोज लगी है। मंगलवार को 229 हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज दी गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जिनकी दोनों डोज को नौ माह बीत गए हैं वो बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज जरूर लें। अब तक 58,448 में से 47,804 का टीकाकरण हो चुका है। ये कुल पात्रों का 81.7 प्रतिशत है। वहीं दूसरी अब भी रोडवेज, रेलवे , बैंक व अन्य विभागों को कोरोना रोधी टीकाकरण सर्टिफिकेट की गंभीरता से जांच नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले के पात्र 9.73 लाख, 10,34,759 को लग चुका टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण के 9.73 लाख पात्र हैं, लेकिन विभाग अब तक 10,34,759 लाख लोगों को टीके की पहली डोज दे चुका है। नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पाशी का कहना है कि हमारे जिले में पात्र 9.73 लाख ही हैं। अब जो अधिक डोज लग रही है ये प्रवासी लोग हैं। जो यहां ड्यूटी करते हैं। इसलिए टारगेट अधिक जा रहा है। अब टीकाकरण और भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार का टीकाकरण
सोमवार को 85 केंद्रों पर कुल पात्रों का टीकाकरण किया गया है। इनमें से 15-17 आयु वर्ग के 1063 को टीके की पहली डोज लगी है। 18-44 आयु वर्ग के 2910 लोगों को पहली और 3799 को टीके की दूसरी डोज लगी है। 45 से अधिक आयु के 644 को पहली व 1129 को टीके की दूसरी डोज लगी है।

कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा
15-18 आयु वर्ग: 47804 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,34,729 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 64,940.31 को दूसरी डोज
600 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार करने वाले चमन ने लगवाई बूस्टर डोज
जन सेवा दल के महासचिव चमन गुलाटी ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाई। चमन गुलाटी अब तक अपनी टीम के साथ 600 से अधिक उन लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, जिनकी कोरोना से मौत हो गई थी। चमन गुलाटी ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ वर्कर से अपील की है कि वो बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed