फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   22 unipoles along the highway dismantled; action taken amidst opposition.

Panipat News: हाईवे किनारे लगे 22 यूनिपोल गिराए, विरोध के बीच कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
22 unipoles along the highway dismantled; action taken amidst opposition.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। नेशनल हाईवे-44 के किनारे अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम और डीटीपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 22 यूनिपोल गिरा दिए। पानीपत निगम सीमा के बाहर से शुरू हुआ अभियान दिल्ली लेन पर समालखा के गांव पट्टीकल्याणा तक चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने अभियान जारी रखा।

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोपाल कलावत के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम ने सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी की मदद से हाईवे किनारे लगे यूनिपोल गिराए गए। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर बड़ी संख्या में ये विज्ञापन बोर्ड लगाए गए थे। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हाईवे किनारे लगे बड़े और चमकदार विज्ञापन बोर्ड वाहन चालकों का ध्यान भटका सकते हैं। सर्दियों में धुंध और कोहरे के दौरान इनके कारण हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए अवैध यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद फिर लगाए दिए गए थे यूनिपोल
पिछले वर्ष भी नगर निगम और डीटीपी ने हाईवे किनारे अभियान चलाकर दर्जनों अवैध बोर्ड हटाए थे। कुछ समय बाद दोबारा यूनिपोल लगाए जाने की शिकायतें सामने आईं। अब टीम ने फिर से अभियान शुरू किया है। कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत ने बताया कि मंगलवार को 20 से 22 यूनिपोल गिराए गए हैं। अवैध यूनिपोल के खिलाफ कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed