फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली घर पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

बिजली घर पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली घर पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
फोटो सं या- 56
विज्ञापन


बिजली बिल न मिलने और अधिक रीडिंग पर उपभोक्ताओं ने जताया रोष
विभाग के खिलाफ बिजली घर पर जताया रोष, अधिकारियों ने आश्वासन देकर किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम में सोमवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन देकर शांत किया।
छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम कार्यालय से दो माह से बिल नहीं मिलने, बिजली घर में बिल निकलवाने पर मीटर रीडिंग से अधिक बिल आने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने बिजली घर पर मीटर रीडिंग करने, बिजली बिल बांटने वाले कर्मचारियों व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
बिजली उपभोक्ता राजपाल, बलबीर, सुभाष, नरेश, महेश, राजपाल, मामन, सुरेश, महाबीर, विनोद व महिलाएं रीना, सुदेश, पिंकी, कोमल का कहना है कि पिछले बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा गांवों में घर-घर जाकर बिजली बिल बांटने वाले लगाए गए हैं। मगर बिजली बिल बांटने वाले व मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारी उन्हें कई महीने से न बिल देने आते हैं और न ही उनके बिजली के मीटरों की रीडिंग करने आते हैं। अपने घर बैठे ही अधिक रीडिंग लिख रहे हैं। जब बिजली उपभोक्ता बिल नहीं पहुंचने पर बिजली घर में अपना बिल निकलवाया तो कई गुणा अधिक बिल आ गया। वही सनौली रोड स्थित एक फैक्टरी का तो एक करोड़ ही बिल भेज दिया। ग्रामीण महाबीर ने बताया कि उसका हर महीने तीन सौ रुपये के लगभग बिल आता था, अब 55 हजार रुपये का बिल भेज दिया है।
विज्ञापन

इस बारे में छाजपुर सब डिविजन बिजली निगम के एसडीओ अशोक शर्मा ने बिल संबंधी समस्याओं को लेकर मौके पर बिल बांटने व रीडिंग करने वाली कंपनी के छाजपुर डिविजन के इंचार्ज अंकुश को मौके पर बुलाया और उसे चेतावनी दी कि अगर बिल संबंधी समस्याएं ठीक नहीं की गई तो वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले भी बिल कंपनी की कमियां मिलने पर हर्जाना लगाया गया हैं। अगर सुधार नहीं किया गया तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिल वितरण कर्मचारी इंचार्ज अंकुश का कहना है कि सभी बिजली मीटरों की समय पर रीडिंग कराई जाएगी। हर घर तक बिजली बिल पहुंचाए जाएंगे। गांव में बिजली के बिल नहीं बांटे जा रहे हैं तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हर घर में बिजली बिल बांटने के लिए कर्मचारी की ड्यूटियां लगाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed