फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पूर्व कर्नल को एक पानी कंपनी ने प्रति माह 1 लाख रुपए वेतन का झांसा देकर ठगे 5 लाख

पूर्व कर्नल को एक पानी कंपनी ने प्रति माह 1 लाख रुपए वेतन का झांसा देकर ठगे 5 लाख

Wed, 04 Apr 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कर्नल को एक पानी कंपनी ने प्रति माह 1 लाख रुपए वेतन का झांसा देकर ठगे 5 लाख
पूर्व कर्नल को एक लाख रुपये वेतन का झांसा देकर ठगे 5 लाख
विज्ञापन

- नोएडा की एक पानी की कंपनी ने पानीपत में अपना सुपर स्टाकिस्ट बनाकर दिया झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नोएडा की एक पानी की कंपनी ने एक पूर्व कर्नल को पानीपत में अपना सुपर स्टाकिस्ट बनाकर उन्हें एक लाख रुपये प्रति माह कमाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठग लिए। अब पूर्व कर्नल अपने पैसों के लिए निजी कंपनी व प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, मगर उन्हें अब तक कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। वह इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दे चुके हैं।

राजेंद्र खुराना निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वो भारतीय सेना में कर्नल के पद से रिटायर्ड हैं। जून 2017 में उनके पास नोएडा से वाटर कंपनी के कंट्री हेड व स्टेट हेड आए थे। दोनों ने उन्हें कहा कि उनकी अपनी कंपनी का साल का 500 करोड़ रुपये का टर्न ओवर है। उनकी कंपनी पानी की बोतल सप्लाई करती है। उन्होंने उसे अपने झांसे में लेकर कंपनी का सुपर स्टाकिस्ट बना लिया। उनसे कहा गया कि वह हरियाणा में पांच डिस्ट्रीब्यूटर बनाएंगे। उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर के पास माल सप्लाई करना है। इसमें उनको 4 प्रतिशत कमीशन भी मिलेगा। इसके लिए उनको पहले कंपनी में माल के लिए एडवांस में 5 लाख रुपये जमा कराने होंगे। उसने कंपनी के खाते में 5 लाख रुपये जमा करा दिए। कुछ दिनों के बाद डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे किया मगर कोई डिस्ट्रीब्यूटर नहीं बना। इसके बाद कंपनी ने उन अधिकारियों को वापस बुला लिया। उसने भी कंपनी से अपने 5 लाख रुपये वापस मांगे मगर कंपनी ने उसे पैसे देने से मना कर दिया और उससे 20 लाख रुपये की डिमांड की। अब कंपनी उसको उसका पैसा वापस नहीं कर रही है। जिस कारण उनका पूरा परिवार परेशान है। वह इसकी शिकायत नोएडा में अधिकारियों को भी कर चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed