फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   नाला निर्माण होने के बाद रोड के दोनों और लगनी थी इंटरलोकिंग टाइलें

नाला निर्माण होने के बाद रोड के दोनों और लगनी थी इंटरलोकिंग टाइलें

Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण होने के बाद रोड के दोनों और लगनी थी इंटरलोकिंग टाइलें
असंध रोड के दोनों ओर नहीं लगेंगी टाइलें
विज्ञापन

थर्मल। गांव सौदापुर में असंध रोड के दोनों ओर के दुकानदार काफी समय से खुश थे कि अब उन्हें वाहनों के कारण उड़ने वाली धुल से छुटकारा मिलेगा। लेकिन अब उन्हें पीडब्ल्यूडी विभाग के नए फैसले से झटका लगा है। ग्राम पंचायत सरपंच राजेश सैनी ने बताया कि उस समय ग्राम पंचायत को बताया गया था कि नाला निर्माण के बाद गांव के आस-पास असंध रोड को दोनों ओर से समतल कर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएगी। पांच माह बीत गए अब तक केवल नाले का ही निर्माण हुआ है। सड़क की एक साइड में दुकानों के आगे अब तक बारिश का पानी ठहरा हुआ है। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच ने बताया कि इस मामले को लेकर परिवहन आवास एवं जेल मंत्री कृष्णलाल पंवार से शिकायत की जाएगी। इस बारे में विभाग के एसडीओ रामधारी ने बताया कि टाइलें लगाने का कोई प्रोग्राम नहीं है। केवल सड़क को दोनों ओर समतल किया जाएगा। इससे पानी की निकासी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed