फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   2.13 lakh rupees cheated from refinery employee

Panipat News: रिफाइनरी के कर्मचारी से ठगे 2.13 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
2.13 lakh rupees cheated from refinery employee
पानीपत। ठगों ने रिफाइनरी के कर्मचारी से 2.13 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने रिफाइनरी के कर्मचारी को टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का झांसा दिया था। टास्क के नाम पर कर्मचारी से ठगों ने अपने खाते में यह राशि डलवा ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह रिफाइनरी में कार्यरत है। उसके पास एक अप्रैल को मोबाइल पर संदेश आया था। उसने संदेश में आए लिंक पर क्लिक किया तो वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ गया। फिर उसके पास टास्क पूरा कर पैसे कमाने का संदेश आने लगा। उसने एक दो टास्क पूरा किए तो उसे कुछ पैसे भी मिले। फिर उससे टास्क के लिए पैसे मांगे तो उसने उनके बताए खाते में 2.13 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद भी उसको टास्क नहीं मिले। जब उसने टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनसे भी संपर्क नहीं हुआ। उसको बाद में पता चला कि उसके साथ ठगों ने 2.13 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed