फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वेस्ट होटल की भूमि पर अवैध निर्माण करने के आरोपियों ने नगर निगम अधिकारियों पर नक्सा फाइल गुम करने के लगाए आरोप

वेस्ट होटल की भूमि पर अवैध निर्माण करने के आरोपियों ने नगर निगम अधिकारियों पर नक्सा फाइल गुम करने के लगाए आरोप

Thu, 16 May 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट होटल की भूमि पर अवैध निर्माण करने के आरोपियों ने नगर निगम अधिकारियों पर नक्सा फाइल गुम करने के लगाए आरोप
पानीपत। वेस्ट होटल की जगह पर अवैध निर्माण करने के आरोपियों ने नगर निगम अधिकारियों पर नक्शे की फाइलें गुम करने के आरोप लगाए हैं। दुकानों के मालिकों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों ने उनकी 37 दुकानों के नक्शों की फाइल गुम कर दी और अब उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नेताओं के इशारे पर यह कार्रवाई की जा रही है। उनके पास सभी प्रकार के कागजात पूरे हैं, इसके बाद भी प्रशासन ने उन्हें निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीरकपुर के अशोक कुमार गोयल ने स्काई लार्क रिसोर्ट में प्रेसवार्ता में कहा कि नगर निगम प्रशासन कुछ नेताओं के दबाव में उनकी दुकानें नहीं बनाने दे रहा है। जबकि 2013 में 105 लोगों ने वेस्ट होटल की जमीन पर दुकानों की जगह खरीदी थी। उस समय जमीन बेचने वाले सक्सेना परिवार ने उन्हें एक नक्शा भी दिया था। जिसमें काटी गई मार्केट में 1500 वर्ग गज भूमि में सार्वजनिक पार्किंग स्थल छोड़ा गया था। अब दुकानें बेचने वालों ने पार्किंग स्थल की जमीन हड़पने के लिए प्रभावशाली राजनीतिक लोगों से मिलकर अवैध रूप से एक होटल बना लिया है। गोयल ने बताया कि करीब 100 लोगों ने 40-40 वर्ग गज की दुकानें 18-18 लाख रुपये में खरीदी थी। जिनकी रजिस्ट्री भी कस्टोडियन भूमि होने के कारण तहसीलदार ने की थी। नगर निगम ने विकास शुल्क लेकर एनओसी भी दे दी गई थी। 37 दुकानों के नक्शे पास करवाने के लिए निगम में फाइलें जमा करवाई गई थीं। नगर के अधिकारियों ने उनका नक्शा पास करना तो दूर उल्टा उनकी फाइलें ही गायब कर दीं। नगर के अधिकारी उनके नक्शे पास करते नहीं हैं, अगर व दुकानें बनाते हैं तो वह उन्हें गिराने आ जाते हैं। गोयल ने कहा कि वह जल्द मामले की शिकायत डीसी सुमेधा कटारिया से करेंगे। इस मौके पर उनके साथ देवेंद्र चौहान, राजेश निवासी सेक्टर 13-17, यशपाल व राजवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed