किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए...पर झूमे श्रद्घालु
समालखा। श्याम बाबा सेवा मंडल की ओर से आयोजित श्याम कथा महोत्सव के आखिरी दिन कथा वाचक जया किशोरी ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सत्य की राह पर चलना चाहिए। सत्य की राह कभी ना छोड़े राजा हरिश्चंद्र ने कभी भी सत्य की राह नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा लेकिन सत्य की राह इतनी आसान नहीं है। लोग जहां झूठ बोलने की जरूरत नहीं होती वहां भी झूठ बोलते हैं।जया किशोरी ने कहा कि पाप का नाश करने और सत्य की स्थापना के लिए परमात्मा समय समय पर अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को गृहस्थ जीवन के साथ ही धार्मिक क्रियाकलापों में भाग लेते हुए अपना जीवन सफल करना चाहिए। कथा वाचक जया किशोरी ने अपने भजन, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, जुबा पे राधा का नाम हो जाए, मेरी लगी श्याम संग प्रीत और राधिका गोरी से आदि भजनों द्वारा अमृत वर्षा करते हुए श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर भीम जैन, सतबीर गुप्ता, विनय जैन, राकेश गोयल, रमेश मित्तल, सचिन गोयल, विशाल गुप्ता, नंद किशोर सिंघल, सुभाष रोहिल्ला, प्रदीप बंसल, विनोद बंसल, विपिन गोयल, नवीन, सुभाष गुप्ता, अमित गुप्ता, मुकेश गोयल, सतीश शर्मा, रमन शर्मा, श्याम शर्मा, अमित, कुलदीप राठी, संजय गर्ग, विशाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।