फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   4 साल के बच्चे की हत्या करने के आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने शव रखकर 45 मिनट लगाया जाम

4 साल के बच्चे की हत्या करने के आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने शव रखकर 45 मिनट लगाया जाम

Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
4 साल के बच्चे की हत्या करने के आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने शव रखकर 45 मिनट लगाया जाम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
चार साल के विवेक की बेरहमी से हत्या कर हाथ पैर बांधकर नहर में फेंकने के मामले में वीरवार को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सोनीपत के सरकारी अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। परिजन विवेक के शव को घर ले आए। परिजनों व कॉलोनी के लोगों में इस वारदात के बाद काफी रोष है। परिजन आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए शव को पानीपत-जींद नेशनल हाइवे पर ले गए। उन्होंने 2 बजकर 40 मिनट पर शव रखकर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना पर एएसपी चंद्र मोहन, डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन, डीएसपी बिजेंद्र सिंह, डीएसपी राजेश लोहान व मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पहुंचे। सभी पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। 2:20 बजे एएसपी चंद्र मोहन ने परिजनों को लिखित में दिया कि विवेक की हत्या करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शव को शमशान घाट लेकर गए। यहां पुलिस ने लोगों को शमशान घाट से बाहर आने से रोक दिया और शमशान घाट का गेट बंद कर शव का दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन


मकान मालिक के बेटे पर ही है बच्चे की हत्या करने का शक
पुलिस ने बच्चे की हत्या के शक में मकान मालिक राम निवास व उसके बेटे प्रतीक को हिरासत में लिया है। एक साल पहले बच्चे के पिता विकास का मकान मालिक राम निवास के साथ विवाद हो गया था। राम निवास ने विकास को इसका कड़ा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। विकास ने मकान मालिक राम निवास की दुकान से राशन लेना भी बंद कर दिया था। इस कारण भी राम निवास व उसका बेटी प्रतीक विकास व उसके परिवार से चिढ़ते थे, लेकिन 4 साल का बच्चा विवेक प्रतीक के पास दुकान पर चीज लेने चला जाता था। पड़ोसियों का कहना है कि विवेक को आखिरी बार भी प्रतीक के साथ ही देखा गया था। जैसी रस्सी विवेक के हाथ व पैर पर बंधी थी वैसी ही रस्सी का गोला प्रतीक के रूम से मिला है। प्रतीक काफी गुस्सैल है। इसलिए सबसे अधिक शक की सूई प्रतीक पर ही है। पुलिस जल्द पूरी वारदात का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने शमशान घाट से भी दोबारा शव उठाने का किया प्रयास:
पुलिस किसी तरह से परिजनों को लिखित में आश्वासन देकर विवेक के शव का दाह संस्कार करने के लिए शमशान घाट लेकर आई थी। इसके बाद भी परिजन शांत नहीं हुए। परिजन शव को उठाकर दूसरे गेट से शमशान घाट से बाहर ले गए। पुलिस ने दोबारा कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शमशान घाट के अंदर किया और गेट की कुंडी बंद कर संस्कार कराया।

ये है मामला:
2 अप्रैल को बतरा कॉलोनी से विकास का चार साल का बेटा विवेक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी थी। बुधवार को विवेक का शव नाहरा गांव में दिल्ली पैरलल नहर में झाड़ियों में फंसा मिला था। विवेक के हाथ व पैर रस्सी से बांधकर उसे नहर में फेंका गया था। सोनीपत पुलिस ने इसकी सूचना पानीपत पुलिस को दी थी। सोनीपत पुलिस ने सोनीपत में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।


जल्द करेंगे पूरी वारदात का खुलासा, दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई: एएसपी
पुलिस पूरे मामले की कड़ी जोड़ रही है। मकान मालिक व उसके बेटे को हिरासत में लिया गया है। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा कर देंगे। मामले में जो भी दोषी होगा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चंद्र मोहन, एएसपी पानीपत।



आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
- चार साल के बच्चे की हत्या कर हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंकने का मामला
-एएसपी व तीन डीएसपी ने परिजनों को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का लिखित में दिया आश्वासन
-पुलिस ने शमशान घाट का गेट बंद कर कराया बच्चे के शव का संस्कार
फोटो संख्या 9 से 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed