{"_id":"5ac4e6184f1c1bd4618b56e8","slug":"201522853400-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी भेदभाव के कराया विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी भेदभाव के कराया विकास कार्य
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या-25
बिना किसी भेदभाव के कराया विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। भारतीय जनता पार्टी के बापौली मंडल प्रधान कृष्ण छौक्कर ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हो जो हर वर्ग के उत्थान व विकास में यकीन करती है। यही कारण है कि छत्तीस बिरादरी के विकास के लिए नीतियों को बनाकर उन्हें लागू किया जा रहा है। छौक्कर जनसम्पर्क अभियान के दौरान विभिन्न गांवों का दौरा करने के दौरान लोगों से बात कर रहे थे।
छौक्कर ने कहा कि बीजेपी द्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी नीतियां बनाई जा रही हैं। भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम लिखे हैं। ग्रामीण आंचल से लेकर शहरी क्षेत्र में हर तरफ विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से जनता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, निवेश की स्थिति पहले से सुधरी है। प्रदेश में सैकड़ों सुविधाओं को ऑनलाईन कर भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के साथ ही लोगों की परेशानियों को दूर करने का काम प्रदेश सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे चौबीसों घंटे खुले हैं और वे अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी उनसे मिल सकते हैं।