{"_id":"59f76cab4f1c1b69678b82b4","slug":"201509387435-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-जच्चा व बच्चा दोनों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-जच्चा व बच्चा दोनों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में ही शुरू हो गई प्रसव पीड़ा, सवारियों को नीचे उतार कराया महिला का प्रसव
फोटो-30
समालखा। दिल्ली से सालवन जा रही एक महिला को सोमवार को सुबह 11:00 बजे रोडवेज बस में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर समालखा के नए बस अड्डे पर बस को ले जाकर सवारियां उतारने के बाद महिला का प्रसव कराया गया। जन्म देने के बाद में जच्चा-बच्चा को सामुदायिक केंद्र में ले जाया गया। जहां दोनों स्वस्थ हैं।
मिली जानकारी अनुसार नालंदा जिला बिहार निवासी चंद्र पासवान और उसकी पत्नी जूली देवी असंध के गांव सालवन में एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। वे छठ पूजा के अवसर पर अपने गांव नालंदा जिला, बिहार गए हुए थे। सोमवार सुबह वे दिल्ली पहुंचे और सालवन जाने के लिए हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस में सवार हो गए। वे जैसे ही मुरथल पहुंचे तो उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। समालखा पहुंचते पहुंचते उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो ड्राइवर बस को नए बस अड्डे ले गया और सभी सवारियों को बस से नीचे उतार दिया। उसके बाद महिला ने बस में ही एक लड़के को जन्म दिया। उसकी बाद में स्वास्थ्य केंद्र में सूचना दी गई। वहां से एंबुुलेंस में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है।