{"_id":"59cea05d4f1c1b71548b5098","slug":"201506713693-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पिता व चाचा ने घर में करंट लगाकर हत्या कर चुपचाप कर दिया संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-पिता व चाचा ने घर में करंट लगाकर हत्या कर चुपचाप कर दिया संस्कार
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-31
हॉरर किलिंग : जोशी गांव में किशोरी को करंट लगाकर मारा
- मामला सामने आने के बाद डीएसपी बली सिंह व एसएचओ गांव में पहुंचे
- किशोरी पिछले दिनों एक राजमिस्त्री के साथ चली गई थी घर से
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव जोशी में एक किशोरी की हत्या कर दी गई। आरोप है कि घर में ही पिता व चाचा ने किशोरी की करंट लगाकर हत्या कर दी और फिर गांव में ही अल सुबह उसका संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी मकान बना रहे दूसरे समुदाय के राजमिस्त्री के साथ कुछ दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों ने दो दिन पहले ही उसको बरामद किया था। थाना मतलौडा पुलिस ने आरोपी पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार थाना मतलौडा के अंतर्गत कवी गांव में रवीना (16) की वीरवार रात को घर में ही करंट लगाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने अल सुबह ही गांव में संस्कार कर दिया। थाना मतलौडा पुलिस ने अल सुबह ही संस्कार करने की सूचना पर गांव में पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि रवीना शुक्रवार सुबह घर में ही चाय बना रही थी। इस दौरान उसको करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। डीएसपी बली सिंह सूचना मिलते ही गांव में पहुंची। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। पुलिस ने श्मशान घाट में पहुंचकर राख के नमूने उठाए और इस मामले में पिता सुरेश पर हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुरेश ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद सुरेश के भाई श्यामलाल को भी गिरफ्तार कर लिया। गांव के अपुष्ट सूत्रों के अनुसार रवीना उनका मकान बनाने वाले दूसरे समुदाय के एक राजमिस्त्री के साथ फरार हो गई थी। परिजन थाना मतलौडा में शिकायत लेकर भी गए थे, लेकिन मुकदमा दर्ज करने की बात सामने आने पर पीछे हट गए। उन्होंने अपने स्तर पर सुराग लगाने की बात कही थी।
वर्जन
थाना मतलौडा के अंतर्गत कवी गांव पिता व चाचा ने लड़की रवीना की चरित्र पर संदेह होने पर हत्या कर दी। परिजनों ने हत्या के बाद शव का संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने इसमें हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता सुरेश व चाचा श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में बाकी लोगों पर भी नाम सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- बली सिंह, डीएसपी, पानीपत।