फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   टिकट लेने के चक्कर में अब न तो रेलवे परिसर में हादसे होंगे और न ही ट्रेन छूटेंगी

टिकट लेने के चक्कर में अब न तो रेलवे परिसर में हादसे होंगे और न ही ट्रेन छूटेंगी

Fri, 08 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
टिकट लेने के चक्कर में अब न तो रेलवे परिसर में हादसे होंगे और न ही ट्रेन छूटेंगी
उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन ने पानीपत स्टेशन पर इंस्टॉल करवाई तीन मशीनें
विज्ञापन

- अमर उजाला के पानीपत पुलआउट में मशीन आने का समाचार सबसे पहले दिया था 23 जुलाई
स्टेशन बनेगा स्मार्ट, मशीन से खुद ले लिजिए टिकट.....
फोटो-
अनुज शर्मा
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर वीरवार को स्मार्ट कार्ड ऑपरेटिंग टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) को इंस्टॉल कर दिया गया है। जिसके बाद अब रेलवे स्टेशन पानीपत पर यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा और ना ही पैसों के लिए बुकिंग काउंटर पर क्लर्क से झगड़ना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे के दिल्ली डिविजन ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ महीने पहले तीन एटीवीएम मशीन भेजी थी, लेकिन पावर व इंटरनेट की सुविधा नहीं मिलने के कारण मशीनों को इंस्टॉल नहीं किया जा सका था। लेकिन रेलवे के बिजली विभाग व रेल टेल विभाग को दिल्ली से लेटर आते ही इंस्टॉल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिसके बाद वीरवार को तीनों मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया। सीएमआई अवधेश कुमार ने बताया कि एटीवीएम मशीन पानीपत में इंस्टॉल होने साथ ही समालखा, गन्नौर व सोनीपत के रेलवे स्टेशनों पर भी इंस्टॉल कर दी गई है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह से बुकिंग खिड़की से बनवा सकेंगे स्मार्ट कार्ड
स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन लगने के बाद स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर अगले सप्ताह से एटीवीएम मशीन का स्मार्ट कार्ड बनवा सकेंगे। बुकिंग कार्यालय में स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए नया कंप्यूटर व स्केनिंग मशीन भी इंस्टॉल करवा दी गई है। लेकिन जिस कार्ड पर स्मार्ड कार्ड बनेंगे, वह कार्ड अभी स्टेशन कार्यालय में मौजूद नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह तक दिल्ली डिविजन से कार्ड मंगवा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट में 15 टिकट निकाल सकेंगे यात्री
सीएमआई अवधेश कुमार ने बताया कि बुकिंग काउंटर पर क्लर्क को एक टिकट काटने के लिए करीब एक या दो मिनट लग जाते है, लेकिन एटीवीएम मशीन से एक मिनट में 15 टिकट निकाल सकेंगे। उन्होंने बताया कि इससे दो फायदे होगे पहला ये कि टिकट लेने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। दूसरा ये कि जिन यात्रियों की टिकट लेने के चक्कर में ट्रेन छूट जाती थी वो नहीं छूटेंगी।
50 रुपये में बनेगा स्मार्ट कार्ड, रिचार्ज करे 100 से 1000 तक
स्मार्ट टिकट लेने के लिए रेलवे बोर्ड यात्रियों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराएगा। सीएमआई अवधेश कुमार ने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए बुकिंग काउंटर पर अपना आधार कार्ड और एक प्रार्थना पत्र देकर 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड बनवा सकते है। जिसमें यात्री कम से कम 100 से लेकर 1000 रुपये तक का रिचार्ज करवा सकेंगे। कार्ड बनने के बाद यात्री को रेलवे टिकट लेने के लिए पैसे नहीं देने होगे। मशीन में कार्ड डालने के बाद जहां की भी टिकट ले और उसकी कार्ड में जमा राशि से ही टिकट के पैसे काट लिए जाएंगे।
टिकट लेने के बाद फोन पर आएगा मैसेज
स्मार्ट कार्ड से टिकट लेने के बाद कार्ड लिए जाने पर रेलवे को दिए जाने वाले मोबाइल नंबर पर टिकट का सारा ब्यौरा और कार्ड में कितना बैलेंस है। उसका मैसेज भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यात्री को मिलेगा। वहीं बैलेंस खत्म होने से पहले कार्ड रिचार्ज करवाने का मैसेज भी मोबाइल पर ही मिलेगा। कार्ड गुम होने पर नया कार्ड बनावा सकेंगे। जिससे पूर्व गुम हुए कार्ड में जितने पैसे बैलेंस है। वह नए कार्ड में अपने आप ही आ जाएंगे। इसके लिए यात्री को मात्र 50 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
पानीपत सहित समालखा, गन्नौर व सोनीपत में इंस्टॉल की मशीन
रेलवे को पहले सिर्फ पानीपत में ही एटीवीएम मशीन लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। लेकिन दोबारा से सर्वे के दौरान उत्तर रेलवे के दिल्ली डिविजन ने पानीपत सहित समालखा, गन्नौर व सोनीपत में एटीवीएम मशीन लगाने का मन बनाया। पानीपत में तीन, समालखा में दो, गन्नौर में दो, सोनीपत में तीन मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया है।
वर्जन::::
तीनों एटीवीएम मशीनें रेलवे स्टेशन पर इंस्टॉल करवा दी गई है। वहीं पानीपत के साथ समालखा, गन्नौर व सोनीपत में भी लगाई गई है। मशीन से एक मिनट में 15 टिकट निकाल सकेंगे।

अवधेश कुमार, सीएमआई, पानीपत।
वर्जन
पानीपत रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम मशीन इंस्टॉल होने के बाद यात्रियों टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। जिससे यात्रियों की समय की बचत होगी और चलती ट्रेनों में चढ़ते समय होने वाले हादसों में भारी गिरावट आने की पूरी संभावना होगी।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।

अनुज-जगमहेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed