फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   20 youths broke the head of the bus driver for overtaking, also beat up the operator and the passengers

पानीपत: ओवरटेक करने पर 20 युवकों ने बस चालक का सिर फोड़ा, परिचलक एवं सवारियों को भी पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
20 youths broke the head of the bus driver for overtaking, also beat up the operator and the passengers
पानीपत। गोहाना मोड़ के पास जीटी रोड पर ओवरटेक करने पर कार सवार बदमाशों ने चंडीगढ़ रोडवेज बस के चालक का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। परिचालक और सवारियां चालक के बचाव में आईं तो युवकों ने उन्हें भी पीटा। करीब 15 से 20 युवकों ने जीटी रोड पर 15 मिनट तक उत्पात किया। परिचालक से नकद छीनने का प्रयास किया। जाम लगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल चालक की शिकायत पर पुलिस कार सवार युवकों को खोजने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर के बराना निवासी ऋषिपाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस का चालक है। मंगलवार को सवारी लेकर रोहतक के लिए चला था। शाम करीब साढ़े चार बजे पानीपत गोहाना मोड़ के समीप एक कार को ओवरटेक कर निकलने लगा। इस दौरान कार चालक ने गति बढ़ा दी और बस के सामने आकर कार सवार गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर कार बस के आगे रोक दी। चालक को बस से सड़क पर खींचकर मारपीट करने लगे। कार सवार दो युवकों ने कॉल कर करीब 15-20 साथियों को भी बुला लिया और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। परिचालक राजीव बचाव में आया तो उसके साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। सवारियां बचाव में आईं तो उन्हें भी पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गोहाना मोड़ पर ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए पुलिस का अस्थायी नाका है। जहां दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी युवक हमला कर फरार होने में कामयाब हो गए। चालक ने बताया कि हमले के वक्त नाके पर एक पुलिसकर्मी ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात की वजह से जीटी रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसका प्रभाव दिल्ली से करनाल की तरफ जाने वाली लाइन पर भी पड़ा। ड्राइवर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस की दूसरी टीम जाम खुलवाने में जुट गई। तीसरी टीम आसपास लगे क्षेत्र की फुटेज खंगालने में लगी है।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। जो लिखित शिकायत मिलेगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed