{"_id":"5c9bc8a7bdec22142c5cb4f0","slug":"191553713319-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में राशन ना आने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में राशन ना आने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपो में राशन न आने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। मतलौडा खंड में डिपो होल्डरों के पास मार्च महीने का राशन न आने से लोग ही नहीं डिपो होल्डर भी परेशान है। पिछले 15 दिनों से लोग डिपो होल्डरों के और डिपो होल्डर फूड ऐंड सप्लाई कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
रामकिशन, मांगेराम, जोगेंद्र व नरेश कुमार ने बताया कि मार्च महीने में मिलने वाला राशन अब तक नहीं मिला है। डिपो होल्डर आगे से ही राशन न आने की बात कहते है।
उधर डिपो होल्डरों ने बताया कि अधिकारियों व ठेकेदारों ने मिली भगत कर के मनमानी की हुई है। जिससे जनता परेशान है। उन्होंने बताया कि अगर कोई डिपो होल्डर आवाज उठाने की कौशिश करता है तो किसी ना किसी बहाने से उसे रिकार्ड में उलझाकर परेशान किया जाता है। इतना ही नहीं अधिकारियों की मनमानी के चलते अगर एक गांव में दो डिपो है तो किसी एक के पास राशन भेज दिया जाता है ताकि दूसरे डिपो के पास आने वाले लोगों में उससे नाराजगी बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि दो महीने से राशन के पैसे जमा किए जा चुके है लेकिन बार बार कहने के बाद भी राशन नही दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि राशन देर से आने से कई बार लोग राशन नहीं लेते तो उनका कमीशन भी नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के चलते डिपो होल्डर व उपभोक्ता परेशान है।
विज्ञापन
इस संबंध में एएफएसओ देवेंद्र कादियान ने कहा कि मार्च में अगले साल का राशन भेजने का टेंडर किया जाता है। इसलिए इस प्रक्रिया में लगे हुए थे जिससे राशन लेट हो गया। कुछ गांवों में तो राशन भेज दिया है और आज रात तक बकाया गांवों में भी राशन भेज दिया जाएगा। उन पर लगाए गए आरोप निराधार है।