फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   केयूके परीक्षा परीणामों में छाए आर्य कॉलेज के होनहार

केयूके परीक्षा परीणामों में छाए आर्य कॉलेज के होनहार

Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
केयूके परीक्षा परीणामों में छाए आर्य कॉलेज के होनहार
केयूके परीक्षा परिणामों में छाए होनहार, टाप टेन की मेरिट सूची में छह विद्यार्थी आर्य कॉलेज से रहे
विज्ञापन

पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बीए मॉस कम्यूनिकेशन के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परीणाम घोषित किए। जिसमें आर्य पीजी कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केयूके की मेरिट सूची में दूसरा, पांचवा, छठा, सातवां, आठवां व ग्याहरवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों के कॉलेज पहुंचने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार जीत के लिए प्राचार्य ने जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.दिनेश गाहल्याण सहित अन्य स्टाफ सदस्यों की सराहना की। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बीए मॉस कम्युनिकेशन के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी त्यागी 419 अंक लेकर मेरिट सूची में दूसरा स्थान, छात्रा अन्नु ने 409 अंक लेकर पांचवा स्थान, छात्रा वंदना ने 407 अंक लेकर छठा स्थान, छात्रा पूजा ने 406 अंक लेकर ने सातवां स्थान, छात्र अनुराग ने 391 अंक लेकर आठवां स्थान व छात्रा पूजा ने 386 अंक लेकर ग्याहरवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने साथ ही बताया कि तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में छात्रा कीर्ति ने 405 अंक लेकर तृतीय स्थान व गौरव ठकराल ने 397 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर कॉलेज उपाचार्या डॉ. संतोष टिक्कू, प्रो. रीतू मडाड, प्रो. अंकुश व प्रो. संदीप जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed