फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत में बेअसर रहा भारत बंद, दहशत में रही जनता

पानीपत में बेअसर रहा भारत बंद, दहशत में रही जनता

Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में बेअसर रहा भारत बंद, दहशत में रही जनता
बेअसर रहा भारत बंद, दहशत में रही जनता
विज्ञापन

-हर हालात से निपटने को सतर्क रहा पानीपत प्रशासन और पुलिस बल
-पुलिस ने 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के साथ जिला भर में तेजी से गश्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नौकरी व शिक्षा में आरक्षण के विरोध में भारत बंद का मंगलवार को पानीपत में कोई असर नहीं रहा। पानीपत, समालखा, मतलौडा, इसराना, बापौली, सनौली, उरलाना आदि शहरों व गांवों के बाजार खुले रहे। हालांकि बंद को लेकर पानीपत की जनता दहशत में रही। अन्य दिनों के मुकाबले पानीपत के बाजारों में चहल पहल भी कम रही। पुलिस ने 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के साथ जिला भर में तेजी से गश्त किया।
जिला मजिस्ट्रेट सुमेधा कटारिया ने जिला में शांति व सुरक्षा के लिए नगर निगम आयुक्त शिव प्रसाद शर्मा, एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा गौरव कुमार, एमडी शुगर मिल बीर सिंह, जेसीएमसी सुमन, सीईओ जिला परिषद संजय कुमार, डीआरओ डॉ. राजकुमार भौरिया, डिप्टी सीईओ जसविंद्र सिंह, तहसीलदार रविंद्र, जय भगवान, अनिल कौशिक, संजीव कुमार, नायब तहसीलदार जय सिंह, समुन, बीडीपीओ सुरेश कुमार, अशोक छिक्कारा, जितेंद्र कुमार समेत 18 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।
विज्ञापन

बंद की आड़ लेकर कानून व शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके चलते प्रशासन व पुलिस सतर्क रही। पुलिस ने व्रज वाहन व वाटर केनन को लघु सचिवालय पर तैनात किया गया था। जबकि दमकल के कई टेंडरों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात को जहां प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, वहीं बैठक में हर हालात से निपटने की रणनीति बनाई गई। पुलिस का मुखबिर तंत्र व सीआईडी विंग शहरी व ग्रामीण अंचल की पल पल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को देती रही। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से गश्त हर हालात पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed