{"_id":"59f0dd8a4f1c1bec538b948c","slug":"191508957578-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-शोंधापुर निवासी दिनेश की सड़क हादसे में हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-शोंधापुर निवासी दिनेश की सड़क हादसे में हो गई थी मौत
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई का शव देखकर छोटे भाई की तबीयत बिगड़ी, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सौदापुर में सड़क हादसे में मृत बड़े भाई का शव देखकर छोटे भाई की तबीयत बिगड़ गई। छोटा भाई सिविल अस्पताल अपने भाई का शव देखकर वहीं पर गिर पड़ा। डॉक्टरों ने उसको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। बड़ा भाई मनाली में होलसेल का काम करता था और दस दिन पहले ही गांव में आया था। पुलिस ने बड़े भाई का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इसमें अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शोंधापुर निवासी दिनेश (26) मंगलवार को मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहा था। सौदापुर के पास एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें दिनेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजन बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में गए थे। दिनेश का शव देखते ही छोटे भाई अमित की तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं पर गिर गया।