फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानीपत में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की

-रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानीपत में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की

Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
-रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानीपत में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की
‘अमन कायम कराने में विफल रही भाजपा’
विज्ञापन

फोटो-43
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के नाम पर एक परियोजना भी मंजूर करवाना तो दूर, लोगों के रोजमर्रा के काम भी नहीं करवा पा रही है। जिसकी वजह से समाज का हर वर्ग परेशान है। हालत यह है कि खुद भाजपा के ही सांसद, मंत्री और विधायक भी सरकार के रवैये से त्रस्त हैं। उन्होंने ये बात शनिवार को गांव आदियाना में कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया। वे इसके बाद अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों से उनका हालचाल जाना। सांसद ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार लोगों को हिंसा की आग में झोंकने का कीर्तिमान स्थापित करने वाली सरकार बनी है। यह सरकार तीन साल में तीसरी बार शांति और अमन बनाए रखने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है। मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने ने कहा कि किसान, व्यापारी और युवा वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। हुड्डा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के हित में विकास कार्य करवाए गए। यहीं कारण है कि प्रदेश का हर वर्ग उनके साथ जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed