फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   छात्रा का दम घोंटकर पहले की थी हत्या, आरोपी ने फिर डाला था एसिड

छात्रा का दम घोंटकर पहले की थी हत्या, आरोपी ने फिर डाला था एसिड

Thu, 07 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का दम घोंटकर पहले की थी हत्या, आरोपी ने फिर डाला था एसिड
छात्रा का दम घोंटकर मारा, फिर डाला एसिड
विज्ञापन

- राष्ट्रीय महिला आयोग ने छात्रा की हत्या को लिया गंभीरता से, गोशाला प्रबंधन को लगाई फटकार

- आयोग सदस्या ने एसिड की बिक्री की जांच को लेकर एसडीएम को जांच सौंपी
- थाना चांदनी बाग पुलिस परिजनों की मौजूदगी में सुबह ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया
- पुलिस ने आरोपी की तलाश में की छापेमारी, आरोपी के साथ मौजूद युवती के परिजनों ने भी दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बीए फाइनल की छात्रा की हत्या दम घोंटकर की गई थी। उसके बाद उस पर एसिड डाला गया था। सिविल अस्पताल में दो डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम के दौरान प्राथमिक दृष्टया यह बात सामने आयी है।
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग छात्रा की हत्या के मामले में एक्शन में आ गया है। महिला आयोग की सदस्या ने वारदात स्थल व पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस कार्रवाई के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

पुलिस ने भी आरोपी कृष्ण की धरपकड़ तेज कर दी है। वहीं आरोपी के साथ वारदात स्थल पर दिखाई दी दूसरी लड़की के पिता ने उसके अपहरण की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रेखा शर्मा बुधवार दोपहर पानीपत में पहुंची और पुलिस अधिकारियों के साथ वारदात स्थल गोशाला मंदिर में पहुंची। उन्होंने यहां पर मौका मुआयना किया और गोशाला प्रबंधन से बात की। गोशाला प्रबंधन को सीसीटीवी कैमरे न लगे होने और मंदिर में इस तरह से लड़का व लड़की को एकांत में जाने को जगह देने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यहां पर गोशाला प्रबंधन को लापरवाही पर फटकार भी लगाई। वे इसके बाद लघु सचिवालय स्थित एसपी ऑफिस पहुंची। उन्होंने यहां पर डीएसपी, एसएचओ व जांच अधिकारी की बैठक लेकर पूरे मामले की रिपोर्ट ली। वे उसके बाद सीधे बराना गांव पहुंची। उन्होंने यहां पर पीड़ित परिवार से बात की और पुलिस से संबंधित कार्रवाई से संतुष्टि के बारे में जाना। परिजनों ने फिलहाल पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

बोर्ड बनाकर कराया पोस्टमार्टम
थाना चांदनी बाग पुलिस बुधवार को छात्रा के शव का डॉक्टरों का बोर्ड बनाकर पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने शव से सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई व एफएसएल मुधबन में जांच को भेज दिया। पुलिस ने इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक दृष्टता में माना की छात्रा की हत्या उसका दम घोंटकर की गई है। इसके बाद ही उसके ऊपर एसिड फेंका गया है। अमर उजाला ने मंगलवार को वारदात स्थल का मौका देखकर पहले हत्या कर फिर एसिड डालने की बात बताई थी।

एसिड कहां से खरीदा, एसडीएम को जांच सौंपी
सुप्रीम कोर्ट की हिदायत के अनुसार देश में कहीं पर भी एसिड की सामान्य बिक्री नहीं की जा सकती। गोशाला मंदिर में छात्रा की हत्या में एसिड का प्रयोग किया गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता के साथ लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने एसिड का मामला सामने आने के बाद एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी को जांच का जिम्मा सौंपा है। वे इस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेंगे। जिले में इस तरह से खुले में एसिड की बिक्री होती है या फिर एसिड उपलब्ध कराने के कोई सबूत मिलते हैं तो मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

गोशाला प्रबंधक व पुजारी भी जांच में शामिल
राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य रेखा शर्मा ने गोशाला प्रबंधक व पुजारी को पूरे मामले में जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी जानकारी के बिना इस तरह का काम नहीं हो सकता। पुलिस ने भी अपने स्तर पर प्रबंधक व पुजारी को जांच में शामिल कर लिया है। इस पूरे मामले में पुजारी की भूमिका ज्यादा संदिग्ध नजर आ रही है।

पुलिस एक तरफा प्यार या रंजिश भी मान रही कारण
छात्रा की हत्या व एसिड अटैक मामले में पुलिस फिलहाल आरोपी के साथ किसी तरह का प्रेम प्रसंग होने पर खुलकर नहीं बोल रही। एसपी राहुल शर्मा ने बताया कि इस बारे में आरोपी की गिरफ्तारी या उसके साथ पहचानी गई लड़की की बरामदगी के बिना कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस मामले में प्रेम प्रसंग, एक तरफा प्यार व रंजिश दोनों हो सकते हैं। पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है।

युवती के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया
हत्यारोपी कृष्ण के साथ गोशाला मंदिर में मौजूद युवती के पिता ने उसके अपहरण का आरोप लगाया है। आजाद नगर निवासी पिता ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी लड़की उसी कॉलेज में पढ़ती है जिसमें मृतका पढ़ती थी। उसकी लड़की का कृष्ण निवासी अटावाला ने अपहरण कर लिया है। थाना शहर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है मामला
जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर के ऊपर हाल में तीन कमरों में सक एक बेड से नीचे गद्दे पर एक युवती को शव बरामद किया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी अटावला के रूप में की थी। युवती की शिनाख्त ज्योति निवासी बराना के रूप में की थी। पुलिस ने अनुसार आरोपी कृष्ण अपने घर से 1.35 लाख रुपये निकाल ले गया था। कृष्ण का परिवार भैंसों का व्यापारी है। पुजारी की पत्नी सुषमा व उसके भतीजे अभिनव ने आरोपी कृष्ण को पहचान लिया था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

वर्जन
छात्रा की हत्या की सूचना मिलते ही वारदात स्थल व पीड़ित परिवार के बीच जाकर पूरे मामले की जानकारी ली है। परिजन फिलहाल पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं। मैंने उनको अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। परिजनों को किसी तरह की परेशानी आती है तो वे उसको अवगत करा सकते हैं। छात्रा पर तेजाब भी डाला गया है। किसी शहर में तेजाब मिलना गंभीर मामला है। एडीसी से इस बारे में बात की है। उन्होंने एसडीएम द्वारा पूरे मामले की जांच करने की कही गई है। इस मामले में पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा घोषित आर्थिक सहायता भी दिलवाई जाएगी। एसिड अटैक को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय भी गंभीर है।

-रेखा शर्मा, सदस्या, राष्ट्रीय महिला आयोग।

वर्जन
पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में गोशाला मंदिर के मैनेजर व पुजारी को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने जरूरी है। इसको लेकर धारा 144 के नोटिस भी जारी किए गए थे। हत्या का आरोपी कृष्ण फिलहाल फरार है। पुलिस की कई टीम आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है। इस मामले में शामिल लड़की के बारे में भी सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर मामले का खुलासा कर देगी।
- राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed