फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे कंबल में लपेट कर फैंक गए अज्ञात हत्यारे

मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे कंबल में लपेट कर फैंक गए अज्ञात हत्यारे

Sat, 30 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे कंबल में लपेट कर फैंक गए अज्ञात हत्यारे
मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे कंबल में लपेट कर फेंक गया अज्ञात हत्यारा
विज्ञापन

सनौली। सनौली खुर्द में वीरवार देर रात पत्नी के साथ झगड़ा करके सोये श्रमिक का शव शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर दूर स्थित खाली प्लॉट में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
सनौली खुर्द निवासी सुरेश ने बताया कि उसका बेटा राजबीर(30) मजदूरी करता था। वीरवार शाम 6 बजे वह शराब पीकर घर आया तो उसका पत्नी ममता के साथ झगड़ा हो गया। राजबीर की मां सुशीला और भाई अजीत, रोहतास, आशु, कुलदीप ने बीच-बचाव किया तो वह बाहर चला गया। परिजनों ने झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। राजबीर काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ममता और मां सुशीला उसे 11 बजे सनौली बस अड्डे से ढूंढकर वापस घर ले आए। घर आते ही राजबीर और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों ने दोनों को शांत कराया और दंपति को अकेला छोड़ अन्य सदस्य दूसरे मकान में सोने के लिए चले गए। शुक्रवार सुबह सुरेश को घर के पास भीड़ जुटी दिखी। वह घटनास्थल पर पहुंचा तो बेटे राजबीर का लहुलूहान शव कंबल में लिपटा पड़ा था। इसके अलावा गाल और कनपटी पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

वजनी चीज के वार से राजबीर की मौत हुई है। पिता सुरेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सूरजभान, सनौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed