फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांति से कराएं पुलिस अधिकारी : एसपी

संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांति से कराएं पुलिस अधिकारी : एसपी

Thu, 14 Mar 2019 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष व शांति से कराएं पुलिस अधिकारी : एसपी
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले 10 लोगों के लाइसेंस किए रद्द
विज्ञापन

पानीपत। लोकसभा चुनाव को जिला में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से एसपी सुमित कुमार ने पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबंधक थाना व इंचार्ज चौकी के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। हथियार के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल अकाउंटस पर पोस्ट करने वालों के लाइसेंस सस्पेंड करवाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए। वहीं बताया भी गया कि अभी तक जिला में ऐसा करते पाए दस लाइसेंस धारकों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 12 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तिथि निश्चित की गई है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। कानून एवं व्यवस्था को कायम रखते हुए चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्र में जिम्मेदारी को सुनिश्चित समझे। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप पुलिस अधीक्षक राजेश फोगाट, उप पुलिस अधीक्षक बिजेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश व सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज व पुलिस मुख्यालय में स्थित सभी ब्रांच के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed