फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत में छह वर्गों में होगी वूमेन पिंक पैराथन

पानीपत में छह वर्गों में होगी वूमेन पिंक पैराथन

Wed, 06 Mar 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में छह वर्गों में होगी वूमेन पिंक पैराथन
छह वर्गों में होगी वुमन पिंक पैराथन
विज्ञापन

-विश्व महिला दिवस पर पानीपत में होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मनोहर भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

पानीपत। पानीपत के लघु सचिवालय के कांफ्रैंस हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पानीपत में प्रदेश स्तरीय पिंक मैराथन दौड़ के आयोजन के चलते ब्रांड एंबेसडर महिलाओं की बैठक उपायुक्त सुमेधा कटारिया की अध्यक्षता में हुई। निगमायुक्त वीना हुड्डा व डीएसपी सतीश वत्स मौजूद रहे। महिला मैराथन दौड़ की ब्रांड एंबेसडर महिलाओं ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली पिंक मैराथन दौड़ को सफल बनाने के लिए उनकी संस्थाओं की ओर से जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। इस मैराथन दौड़ के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य ऑनलाइन आरंभ कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी सुमेधा कटारिया ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रात: 7 बजे स्थानीय सेक्टर 13-17 में प्रदेश स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा और सेक्टर 13-17 के चौक पर मंच तैयार किया जाएगा। जहां से मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल महिला धावकों को संबोधित करेंगे और ठीक 8 बजे इस दौड़ का शुभारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौड़ के लिए छह: वर्ग बनाए गए है। प्रथम वर्ग में 18 वर्ष तक की बालिकाएं, दूसरे वर्ग में 18 से 24 वर्ष तक की महिलाएं, तीसरे वर्ग में 25 से 34 वर्ष तक की महिलाएं, चौथे वर्ग में 35 से 44 वर्ष तक की महिलाएं, पांचवें वगे में 45 से 54 वर्ष तक की महिलाएं तथा छटे वर्ग में 55 से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस पैराथन दौड़ में दो प्रकार के इवेंट होंगे। प्रथम इवेंट में पांच किमी की दौड़ होगी तथा दूसरे इवेंट में 10 किमी दौड़ कराई जाएगी। पांच किमी दौड़ के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार व 10 किमी दौड़ के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed