फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस ने मजदूर को दिया थर्ड डिग्री, बाल काटकर थाने के बाहर फेंका

पुलिस ने मजदूर को दिया थर्ड डिग्री, बाल काटकर थाने के बाहर फेंका

Sun, 29 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मजदूर को दिया थर्ड डिग्री, बाल काटकर थाने के बाहर फेंका
फोटो 49
विज्ञापन


इसराना थाना पुलिस ने मजदूर की पिटाई के बाद बाल काटकर फेंका
नाले का पानी छोड़ने का आरोप लगा मजदूर को प्रताड़ित करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। इसराना थाना पुलिस पर एक मजदूर को घर से उठाकर रात भर थर्ड डिग्री देने और उसके बाल काटने का आरोप है। पुलिस पर मजदूर के बेहोश होने के बाद थाने से बाहर फेंकने का आरोप है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसपी मनवीर सिंह को दी और मजदूर का सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया। मजदूर के पैर व कमर में चोट आई है। मजदूर को पीटने का आरोप इसराना थाने के आठ कर्मचारियों पर है। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी बिजेंद्र सिंह को सौंपी है।

मजदूर बिजेंद्र सिंह पुत्र चतरु ने बताया कि वह मजदूरी करता है और दो बच्चों का पिता है। शुक्रवार शाम को बारिश के बाद वह खेतों की ओर जा रहा था। पड़ोसी शोभा व बीरू ने उस पर आरोप लगाया वह नाले को काटने का प्रयास कर रहा है, जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया था। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दे दी। इसराना थाना पुलिस रात 11 बजे उसको घर से उठाकर पुलिस थाना में ले गई। वहां पर 7-8 पुलिस कर्मचारियों ने उसको थर्ड डिग्री थी। उसकी डंडों व पट्टों से बुरी तरह पिटाई कर दी। दो पुलिस कर्मचारियों ने कैंची से उसके बाल भी काट दिए। जब वो बेहोश हो गया तो सुबह 4 बजे उसको थाने से बाहर फेंक दिया गया। उसको 5 बजे होश आया और वो पैदल घर तक आया। उसने ग्रामीणों को पूरी बात बताई। ग्रामीणों ने फोन कर एसपी मनवीर सिंह को इस बारे में बताया। एसपी सिंह ने डीएसपी बिजेंद्र सिंह को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। डीएसपी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि मजदूर के आरोपों पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed