फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   गुड़गांव के जीएस पसरीचा के सिर सजा हरियाणा राज्य कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का ताज

गुड़गांव के जीएस पसरीचा के सिर सजा हरियाणा राज्य कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का ताज

Mon, 23 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गुड़गांव के जीएस पसरीचा के सिर सजा हरियाणा राज्य कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का ताज
गुड़गांव के जीएस पसरीचा के सिर सजा हरियाणा राज्य कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का ताज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा राज्य कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रधान का ताज गुड़गांव के जीएस पसरीचा के सिर सजा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नारनौल के मनीष मित्तल को मात दी। मनीष मित्तल को 393 में से मात्र 28 वोट ही मिले और वे खुद भी चुनाव में शामिल नहीं हुए। जीएस पसरीचा ने 362 वोट मिले। जबकि तीन वोट कैंसिल हो गए। जीएस पसरीचा के समर्थन में अपना नाम वापस लेने वाले सोनीपत के रमेश खुराना को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त कर दिया।

हरियाणा राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आम चुनाव बैठक रविवार को जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी शरद महरोत्रा रहे। प्रधान पद के लिए गुड़गांव के जीएस पसरीचा, सोनीपत के रमेश खुराना व नारनौल के मनीष मित्तल ने नामांकन दाखिल किया था। सोनीपत के रमेश खुराना ने जीएस पसरीचा के समर्थन में अपना नामांकन उठा लिया, लेकिन नारनौल निवासी मनीष मित्तल नामांकन करने के बाद चुनाव बैठक में शामिल नहीं हुए। ऐसे में चुनाव अधिकारी ने प्रधान पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया। जिसमें 393 लोगों ने मतदान किया। इनमें से तीन वोट कैंसिल हो गए। गुड़गांव निवासी जीएस पसरीचा को 362 वोट मिली, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मनीष मित्तल को 28 वोट मिली। वहीं वोटिंग से सोनीपत के सतीश विज महासचिव चुने गए। कोषाध्यक्ष व लेखा परीक्षक पर आम सहमति बन गई। जिसमें कोषाध्यक्ष पानीपत के करतार सिंह मक्कड़ व लेखा परीक्षक प्रदीप गुप्ता को चुना गया। रमेश खुराना को चेयरमैन व मुकेश धींगड़ा को वरिष्ठ उप-प्रधान मनोनीत किया गया। इससे पहले आम बैठक में एसोसिएशन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के सदस्य कैलाश खन्ना व अमित नागपाल अध्यक्षता करतार मक्कड़ ने पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक का संचालन विनोद गोयल और मंच संचालन सोनीपत के सतीश विज ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कैमिस्टों को अधिक ऊर्जा के साथ काम करना होगा। चूंकि कुछ जिलों में कुछ साथी रास्ता भटक गए हैं और कुर्सी मोह के चलते दूसरों के सामने परेशानी कर रहे हैं। प्रदेश में कैमिस्ट संगठन बहुत ऊंचाई पर था। जिसका पूरे प्रदेश में नाम था। इस कमी को भी दूर करना बहुत जरूरी है। प्रदीप गुप्ता अंबाला ने भी एसोसिएशन को मजबूत बनाने पर बल दिया। नवनिर्वाचित प्रधान जीएस पसरीचा ने कहा कि कैमिस्ट के सामने बहुत सारी समस्याएं हैं। वे सरकार व स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इन सबका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर पूर्णचंद करनाल, यशपाल प्रजापति कैथल, गुलशन सेतिया झज्जर, शरद महरोत्रा गुड़गांव, महेंद्र लूथरा फरीदाबाद, सत्यव्रत दहिया सोनीपत, रमेश खुराना, सतीश कत्याल रोहतक, संतराम गोयल नूंह व सुमन अलाबादी फतेहाबाद मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो-20 व 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed