फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   17.21 thousand rupees were duped in the name of giving dealership of IFFCO company.

Panipat News: इफको कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर ठगे 17.21 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
17.21 thousand rupees were duped in the name of giving dealership of IFFCO company.
पानीपत। इफको कंपनी की डीलरशिप देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने खाद व्यापारी टीडीआई सिटी निवासी कृष से 17.21 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन व अन्य दस्तावेज तैयार करने के नाम पर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए। बाद में नंबर बंद कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस खातों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

टीडीआई सिटी निवासी कृष ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मतलौडा अनाज मंडी में दुकान है। जहां पर उनका यूरिया, डीएपी बेचने का व्यापार है। कुछ दिन पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इफको कंपनी का एक विज्ञापन आया। जिसमें यूरिया, डीएपी व कंपनी के अन्य प्रोडक्ट पर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट देने की बात कही गई। इसके साथ ही कंपनी की ओर से 10-10 हजार रुपये दो स्टाफ की सैलरी व 12 हजार रुपये गोदाम का किराया देने की बात कही गई। लिंक को खोला तो उनके पिता के नंबर पर कंपनी की ओर से एक फॉर्म आया। जिसमें डीलरशिप के लिए सामान्य वर्ग के लिए 50 हजार, ओबीसी के लिए 35 और एससी वर्ग के लिए 25 हजार रुपये शुल्क रखा गया। वहीं अनिल शुक्ला नाम के एक व्यक्ति ने उनके फोन पर एक फॉर्म भेजा। उसने फॉर्म के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक कैंसिल चैक और 10 वीं की मार्कशीट अटैच करके 12 फरवरी का जमा करा दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर अलग-अलग दिन रजिस्ट्रेशन, जीएसटी नंबर और स्टॉक के नाम पर करीब 17,21,372 रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन

उन्होंंने पैसे जमा करने के बाद कंपनी के नंबरों पर फोन किया तो बंद मिले। उन्हें साइबर ठगी होने का पता चला। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed