फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मां ने पुत्र व पुत्री समेत जहर खाया, उपचार के दौरान मां की मौत, दोनों बच्चों की हालत गंभीर, पुलिस ने जांच शुरू की

मां ने पुत्र व पुत्री समेत जहर खाया, उपचार के दौरान मां की मौत, दोनों बच्चों की हालत गंभीर, पुलिस ने जांच शुरू की

Thu, 11 Apr 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
मां ने पुत्र व पुत्री समेत जहर खाया, उपचार के दौरान मां की मौत, दोनों बच्चों की हालत गंभीर, पुलिस ने जांच शुरू की
मां ने पुत्र व पुत्री समेत जहर खाया, उपचार के दौरान मां की मौत
विज्ञापन

इसराना। गांव बांध में अज्ञात कारणों से एक महिला ने अपने पुत्र व पुत्री को जहर खिलाया और फिर स्वयं भी जहर खा लिया। हालत बिगडने पर तीनों को परिजनों ने पीजीआई खानपुर में भर्ती करवाया। वहीं पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि पुत्र व पुत्री की हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना इसराना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध गांव में अज्ञात कारणों के चलते वीरवार को 32 वर्षीय रत्ना जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसने कथित रूप से अपने आठ साल के पुत्र दक्ष व छह साल की पुत्री भूमिका को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। जहर के दुष्प्रभाव से तीनों की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आस पड़ोसियों की मदद से तीनों को उपचार के लिए पीजीआई खानपुर में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान महिला रतना की मौत हो गई। पुत्र दक्ष व पुत्री भूमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed