{"_id":"5c7ec2e4bdec2213f52b69bb","slug":"171551811300-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर साढे तीन किलोमीटर के दायरे में लगता है 12 घंटे जाम, आधे घंटे में तय होता है 5 मिनट का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर साढे तीन किलोमीटर के दायरे में लगता है 12 घंटे जाम, आधे घंटे में तय होता है 5 मिनट का रास्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर साढ़े तीन किलोमीटर के दायरे में लगता है 12 घंटे जाम, आधे घंटे में तय होता है 5 मिनट का रास्ता
- सर्विस लाइन पर कब्जा होना है शहर में जाम लगने का मुख्य कारण
पानीपत। शहर में जाम लगना एक आम बात हो गई है, हर दिन सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति रहती है, जिसका कारण है कि लोगों ने सर्विस लाइन पर कब्जा लिया है और प्रशासन उस कब्जे को छुड़वाने के लिए असफल रहा है। जाम लगने के कारण 5 मिनट का रास्ता आधे घंटे का बन गया है। अब तक ट्रैफिक पुलिस भी जाम को खुलवाने में असमर्थ रही है। शहर में तहसील कैंप मोड़, स्काई लार्क, लालबत्ती चौक, असंध रोड, संजय चौक, रेलवे रोड, गोहाना रोड, नई सब्जी मंडी चौक सहित प्रमुख चौक व रोड पर दिनभर जाम लगा रहता है। जाम के कारण लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
1 अमर उजाला ने एक लाइव कवरेज की जिसमें 1 बजकर 10 मिनट पर तहसील कैंप मोड़ पर जाम की स्थिति मिली। तहसील कैंप निवासी सोनू का कहना है कि वहां पर प्रत्येक दिन जाम लगा रहता है, लोग लालबत्ती होने के बाद भी उसके नियम को नहीं मानते है, जिसके कारण वहां पर जाम लगा रहता है। उनका कहना है कि मोड़ पर हर वक्त एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात होना चाहिए, जिससे जाम से छुटकारा पाया जा सकता है।
2. 1 बजकर 20 मिनट पर बस स्टैंड पर जाम मिला। वहीं स्थानीय निवासी गौरव का कहना है कि यहां पर लालबत्ती सिंग्नल नहीं है, जिस कारण लोग हर तरफ से चलने की कोशिश करते है, जिसके कारण जाम लग जाता है। उनका कहना है ट्रैफिक पुलिसकर्मी की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, जिससे जाम से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
3. 1 बजकर 40 मिनट पर लालबत्ती चौक पर नीरज सोंधी का कहना है कि ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से सवारियों को बैठाते व उतारते है, जिसके कारण रोड पर जाम रहता है और 2 मिनट का रास्ता 10 मिनट का बना रहता है। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ऑटो चालकों को चौक पर रुकने नहीं देना चाहिए, जिससे जाम को लगने से रोका जा सकता है।
4. 1 बजकर 49 मिनट पर रेलवे रोड पर भी जाम की स्थिति मिली। स्थानीय निवासी सतनारायण का कहना है कि वहां पर दोपहिया वाहनों के कारण रेलवे रोड पर जाम रहता है, क्योंकि दोपहिया वाहन चालक गलत साइड से चलते है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था रुक जाती है। उनका कहना है कि दोपहिया वाहनों पर गलत साइड से आने वाले वाहनों पर रोक लगनी चाहिए।
5. 1 बजकर 58 मिनट पर संजय चौक पर जाम की बहुत ही स्थिति खराब रही। स्थानीय निवासी विकास का कहना है कि यहां पर भी लालबत्ती सिग्नल की कमी है, जिस कारण लोग अपनी मनमर्जी से किसी भी साइड से चलते रहते है। उनका कहना है कि वाहन चेकिंग से भी जाम की स्थिति रहती है। इसके साथ साथ लोगों को भी जाम को खत्म करने में सहयोग करना होगा।
6. 2 बजकर 7 मिनट पर सब्जी मंडी चौक पर जाम मिला। स्थानीय निवासी रिंकू का कहना है कि रोड पर रेहड़ी संचालकों की रेहड़ी हटनी चाहिए, जिससे वाहन निरंतर रूप से चल सके।
7. 2 बजकर 24 मिनट पर गोहाना रोड पर जाम मिला। स्थानीय निवासी अमित का कहना है कि बस व ऑटो चालक रोड पर ही सवारियों को उतारते है, जिस कारण पीछे जाम लग जाता है। उनका कहना है कि सड़क पर डिवाइडर की भी आवश्यकता है।
जाम लगने के कारण
1. संजय चौक से लेकर लालबत्ती चौक तक लोगों ने सर्विस लाइन पर अवैध रूप से कब्जा लिया है, जिसके कारण ऑटो चालक ऑटो को रोड पर चलाते है और रोड पर जाम की स्थिति रहती है।
2. शहर में एक दो जगह को छोड़कर लालबत्ती सिग्नल की कमी है, जिसके कारण लोग अपनी मर्जी से वाहन को चलाते हैं और रोड पर जाग लगता है।
3. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बहुत कम है, जिस कारण पुलिसकर्मी हर मोड़ पर कार्य नहीं कर सकते है।
4. सर्विस लाइन पर वाहन खड़े होते है, जिसके कारण सर्विस लाइन बंद हो जाती है और रोड पर वाहन चलाने पर मजबूर होते है।
5. शहर में वाहनों की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
6. रेहड़ी संचालकों द्वारा रेहड़ी लगने के कारण सनौली रोड पर जाम लगा रहता है।
7. वाहन चेकिंग करने के कारण रोड पर जाम लगता है।
कैसे जाम से छुटकारा पाया जा सकता है
1. जीटी रोड पर संजय चौक, गोहाना मोड़, अनाज मंडी मोड़, रेवले रोड, लालबत्ती चौक, बस स्टैंड मोड़, व अन्य मोड़ पर लालबत्ती सिंग्नल की सुविधा होनी चाहिए।
2. रोड से रेहड़ी संचालकों की रेहड़ी हटवानी चाहिए, उसकी एक जगह निर्धारित होनी चाहिए।
3. सर्विस लाइन से वाहनों को खड़े नहीं होने देना चाहिए, उनकी सर्विस लाइन पर ऑटो चल सके।
4. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या में हिजाफा होना चाहिए, जिससे शहर के जाम पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सके।
5. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी से कार्य करने की जरूरत है। शरह वासी निजी वाहन की अपेक्षा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें।