फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   अम्रुत योजना के तहत 29 कालोनियों का होगा विकास, चंडीगढ़ से आये अधिकारियों के साथ हुई बैठक, जल्द तैयार होगी डीपीआर

अम्रुत योजना के तहत 29 कालोनियों का होगा विकास, चंडीगढ़ से आये अधिकारियों के साथ हुई बैठक, जल्द तैयार होगी डीपीआर

Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
अम्रुत योजना के तहत 29 कालोनियों का होगा विकास, चंडीगढ़ से आये अधिकारियों के साथ हुई बैठक, जल्द तैयार होगी डीपीआर
अम्रुत योजना के तहत 29 कालोनियों का होगा विकास, चंडीगढ़ से आये अधिकारियों के साथ हुई बैठक, जल्द तैयार होगी डीपीआर
विज्ञापन

- 80 हजार से अधिक लोगों को होगा फायदा
- दस साल से इन कालोनियों में नहीं है सुविधाऐं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अम्रुत योजना के तहत 29 वैध हुई कालोनियों को लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ से आये अधिकारियों की टीम ने नगर निगम के आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अधिशाशी अभियंता व कार्यकारी अभियंताओं के साथ बैठक।
बैठक के दौरान अलग-अलग वार्ड से वैध हुई 29 कालोनियों के विकास पर चर्चा हुई। इन कालोनियों में जहां पर सीवर, पानी व सड़क की सुविधा नहीं है। वहां पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों की ओर से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद वहां पर विकास कार्य होगा। यह कालोनियां दस साल पहले विकसित हुई हैं। इन कालोनियों में 80 हजार से अधिक लोग रहते हैं। नगर निगम की ओर से 72 कालोनियों को वैध करने के लिए प्रदेश मुख्यालय पर भेजा गया था। जिसमें से 29 कालोनी वैध हुई हैं। नगर निगम अम्रुत योजना के तहत इन कालोनियों को लाभ पहुंचाएगा।
विज्ञापन

इन कालोनियों को मिलेगा लाभ..
वार्ड-1-बाबरपुर मंडी, बिचपड़ी, संत नगर।
वार्ड-2- इंदिरा कालोनी, मोहित कालोनी, मोती राम कालोनी, नूरवाला, परशुराम कालोनी।
वार्ड-5- बिल्लू कालोनी, नूरवाला, धमीजा कालोनी।
वार्ड-6-अशोक विहार कालोनी, दुर्गा कालोनी, महादेव कालोनी, पुराना दलबीर नगर -1, शिव नगर कालोनी।
वार्ड-7-डावर कालोनी।
वार्ड-12- आर्या नगर कालोनी, बलजीत नगर, विद्यानंद कालोनी।
वार्ड-13- सैनी शांती कोलोनी।
वार्ड-14- विकास कालोनी।
वार्ड-18- भगत सिंह कालोनी, सीधापुर कालोनी।
वार्ड-22- गोपाल कालोनी, विर्क कालोनी।
वार्ड-23-शक्ति कालोनी।
वार्ड-24-देव कालोनी, गाबा कालोनी।
बयान..
अम्रुत योजना के तहत 29 कालोनियों में विकास के लिए बैठक हुई। जिसमें सड़क, पानी व सीवर की व्यवस्था को उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। जल्द ही नगर निगम की ओर से डीपीआर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस पी शर्मा, नगर निगम आयुक्त, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed