{"_id":"5ac666994f1c1bd6618b5b4d","slug":"171522951833-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसो बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसो बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
-कैंटर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
समालखा मंडी में सरसों बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को समालखा जीटी पर एक कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया और नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस ने मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिवाह निवासी 26 वर्षीय तेजपाल कई सालों से परिवार समेत नूरपुर गढ़ी में रहता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। तेजपाल बुधवार शाम को ट्राली में सरसों भरकर समालखा मंडी में बेचने गया था। रात करीबन साढ़े 11 बजे वह सरसों बेचकर वापस घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल में पहुंचे। अब पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।