फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दो साल से रजवाहे का टूटा पड़ा पुल,कई लोग हादसे का हुए शिकार

दो साल से रजवाहे का टूटा पड़ा पुल,कई लोग हादसे का हुए शिकार

Thu, 18 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
दो साल से रजवाहे का टूटा पड़ा पुल,कई लोग हादसे का हुए शिकार
दोसाल से रजवाहे का टूटा पड़ा पुल, कई लोग हादसे का हुए शिकार
विज्ञापन

मतलौडा। मतलौडा से शेरा गांव की सड़क पर रजवाहे का पुल पिछले दो महीने से टूटा पड़ा है। यह पुल मोड़ पर होने के कारण रात के समय कई वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों द्वारा बार बार शिकायत व मांग करने के बाद भी सिंचाई विभाग द्वारा इस पुलिया का निर्माण नहीं करवाया जा रहा। जिससे लोगों में सरकार व प्रशासन की अनदेखी के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है।
शेरा व धर्मगढ़ वासी रमेश कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि यह रजवाहे का पुल पिछले दो साल से टूटा हुआ है। सिंचाई विभाग ने इसका निर्माण करवाने की बजाय इसके साइड में रजवाहे में पाइप डाल कर रास्ता बनाया हुआ है। यह पुल मोड़ पर होने के कारण तेज गति से आने वाले वाहन धोखा खाने से हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल के निर्माण के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं को कई बार शिकायत देकर इसका निर्माण जल्दी करवाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई हल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज कल गेहूं सीजन होने के कारण दिनरात ट्रैक्टर ट्रालियों का अनाज मंडी मतलौडा में आना जाना रहता है। ट्राली में वजन होने के कारण ट्रैक्टर पलटने का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के जेई प्रदीप कुमार ने कहा कि इसका एस्टिमेट विभाग को भेजा हुआ है। पुल निर्माण के लिए करीब 20 लाख रुपये सैंक्शन भी हो चुका है। आचार संहिता के बाद इस पुल निर्माण का टेंडर किया जाएगा। लोगों को यहां से गुजरने के लिए अस्थायी पुल बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed