फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पटेल स्कूल में हुआ वार्षिक परिणाम घोषित

पटेल स्कूल में हुआ वार्षिक परिणाम घोषित

Thu, 28 Mar 2019 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
पटेल स्कूल में हुआ वार्षिक परिणाम घोषित
पटेल स्कूल में हुआ वार्षिक परिणाम घोषित
विज्ञापन

समालखा ।
गांव पट्टीकल्याणा स्थित पटेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहली से आठवीं तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । स्कूल के चेयरमैन विशाल छौक्कर व प्रिंसिपल रेणू छौक्कर ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशाल छौक्कर ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा से भरा है। शिक्षा के बगैर जीवन में सफलता नहीं मिल सकती। लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो कोई आपको कामयाब होने से नहीं रोक सकता । उन्होंने कहा कि वार्षिक परिणाम से साल भर की गई मेहनत का पता चलता है । जो पीछे रह जाते हैं उन्हें हार मानने की बजाय कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक के साथ अभिभावकों की भी अहम भूमिका होती है। उन्हें बच्चों का कदम-कदम पर मार्गदर्शन करना चाहिए। प्रिंसिपल रेणू छौक्कर ने बताया की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पिंकी देवी, मनीष जांगड़ा, मास्टर रणबीर, सुरेंद्र , विनोद शास्त्री, मनदीप, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed