{"_id":"5c9bc89abdec221429019995","slug":"161553713306-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसराना नई अनाज मंडी में साढ़े पांच लाख जमा करने के बाद भी नहीं हुआ बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसराना नई अनाज मंडी में साढ़े पांच लाख जमा करने के बाद भी नहीं हुआ बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना नई अनाज मंडी में साढ़े पांच लाख जमा करने के बाद भी नहीं हुआ बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना । इसराना रोहतक-पानीपत हाइवे पर बनी नई अनाज मंडी में अप्रैल माह से गेहूं की खरीद शुरू होने वाली है। मंडी में बिजली कनेक्शन कराने के लिए मार्केट कमेटी प्रसाशन कई बार एसडीओ इसराना के दफ्तर चक्कर काट चुका है। मार्केट कमेटी सचिव ने डीसी सुमेधा कटारिया को गुहार लगाई है। मार्केट कमेटी सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि अनाज मंडी को बने करीब छह माह का समय हो चुका है। उन्होंने इसराना में 3 अगस्त 2018 में ज्वाइन किया था तथा 4 अगस्त को ही इसराना पावर हाउस जाकर बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। विभाग ने इसके लिए करीब साढ़े पांच लाख रुपये का एस्टिमेट बनाकर दिया था। मार्केट कमेटी प्रशासन की तरफ से पूरी फीस भर दी गई थी। करीब सात माह का समय बीतने के बाद भी विभाग की तरफ से कनेक्शन लगाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है। मजबूरन डीसी को लिखना पड़ा। उन्होंने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को जल्द मंडी व कमेटी में बिजली की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता एसपी मलिक का कहना है कि फिलहाल इसराना मंडी में खेतों वाली लाइन से सप्लाई दी जा रही थी। गेहूं का सीजन शुरू होने से पहले मंडी में बिजली कनेक्शन देकर सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसानों को समस्या नहीं होने देंगे।