{"_id":"5ac120744f1c1ba8618b4dec","slug":"161522606196-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादियान गुट ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का किया चुनाव, मक्कड़ बोले: कोलकता कोर्ट के आदेशों का किया हनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कादियान गुट ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का किया चुनाव, मक्कड़ बोले: कोलकता कोर्ट के आदेशों का किया हनन
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
केमिस्ट वर्ग के शहर में दो गुट है। एक गुट कुलदीप कादियान व दूसरा करतार सिंह मक्कड़ का। करतार सिंह मक्कड़ हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष व जिला प्रधान है। जबकि कादियान के ग्रुप का कहना है कि दो साल पहले ही एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। इसलिए रविवार को मॉडल टाउन के कम्यूनिटी सेंटर में दोबारा चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में कुलदीप कादियान को जिला प्रधान व सुरेंद्र तनेजा को जिला सचिव चुना गया है। इस चुनाव पर करतार सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जिस एसोसिएशन ने चुनाव किए हैं वो रजिस्टर्ड ही नहीं है। इसलिए वो चुनाव नहीं कर सकते। ऐसा करके उन्होंने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेशों का हनन किया है। वो इसकी शिकायत एसोसिएशन के उच्च पदाधिकारियों को करेंगे। वो अब भी एसोसिएशन के जिला प्रधान है। उनको इस चुनाव से पहले किसी प्रकार का कोई संदेश भी नहीं दिया गया था। प्रधान के बिना चुनाव नहीं हो सकते।
कुलदीप कादियान ने बताया कि दो साल पहले ही केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी भंग हो चुकी थी। लेकिन कुछ लोग इस बीच भी खुद को इसका प्रधान व पदाधिकारी बताते रहे। रविवार को दोबारा एसोसिएशन के चुनाव एसोसिएशन के राज्य प्रधान अशोक सिंगला के नेतृत्व में संपन्न हुआ है। प्रधान पद के लिए उसके सामने सुरेंद्र गुप्ता थे। उन्होंने चुनाव के वक्त अपना नाम वापस ले लिया। इसलिए वो सर्व सम्मति से प्रधान बने। सचिव पद के लिए महेंद्र भाटिया व सुरेंद्र तनेजा मैदान में थे। बाद में सर्व सम्मति से सुरेंद्र तनेजा सचिव बने। इस मौके पर बिजेंद्र कुंडू, मनीष मुखीजा, सोहन लाल, प्रमोद, नवीन, नरेश, सन्नी भाटिया, जिजेंद्र रहेजा, मदन लाल, वीरेंद्र व दीपक मौजूद रहे।
कुलदीप कादियान जिला प्रधान व सुरेंद्र तनेजा बने सचिव
- कादियान गुट ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का किया चुनाव
-करतार सिंह मक्कड़ बोले: मैं जिला प्रधान हूं, मुझे तो चुनाव में बुलाया ही नहीं
बोले- कोलकाता कोर्ट के आदेशों का किया हनन
फोटो संख्या 4